Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सप्ताहांत : हैदराबाद से इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

सप्ताहांत : हैदराबाद से इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

हैदराबाद के नजदीकी खूबसूरत पर्यटन स्थल जो बना देंगे आपकी वीकेंड को यादगार। Top famous weekend getaways from Hyderabad.

By Nripendra

यह कहना बिलकुल सही होगा कि दक्षिण भारत विश्व के उन खास चुनिंदा गंतव्यों में शामिल है जहां आप हर एक कदम पर कुछ नया अनुभव जरूर करेंगे। प्राकृतिक खूबसूरती के बीच भव्य मंदिरों के दृश्य भला कहां देखने को मिलेंगे। और जब बात हैदराबाद की हो तो आंखे खुशी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की खोज में निकल पड़ती हैं।

यहां की जायकेदार बिरयानी और तरोताज़ा करती ईरानी चाय शहर को और भी खास बनाती हैं। निजामों का यह शहर अपने ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी विश्व विख्यात है, यहां स्थित गोलकुंडा व चार मीनार देखने के लिए देश दुनिया से लोग आते हैं। इसलिए यह एक अनमोल शहर के रूप में जाना जाता है।

हैदराबाद से सप्ताहांत प्लान

हैदराबाद से सप्ताहांत प्लान

PC- Jamin Gray

हैदराबाद से गुजरते सड़क मार्ग कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों को जोड़ते हैं, जो शानदार सप्ताहांत प्लान के लिये आदर्श विकल्प माने जाते हैं। वैसे क्या आप जानना चाहते हैं, हैदराबाद के नजदीकी आकर्षक गंतव्यों के बारे में, जो अपने रिफ्रेशिंग व रोमांचक अनुभव के लिए प्रसिद्ध हैं? अगर हां... तो यह लेख आपके लिए बेस्ट ट्रैवल गाइड का काम करेगा। सम्पूर्ण जानकारी के लिये इस लेख को जरूर पढ़ें।

हैदराबाद से महबूबनगर

हैदराबाद से महबूबनगर

PC- Ylnr123

महबूबनगर तेलंगाना का एक खूबसूरत जिला है, जिसे कभी पालमूर के नाम से जाना जाता था। हैदराबाद से लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित यह जिला नजदीकी आकर्षक स्थलों में गिना जाता हैं। जिसका इतिहास भी यहां के निजामों से जुड़ा हुआ है। इस नगर में कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। आप यहां मंदिरों के अलावा यहां स्थित 700 साल पुराना बरगद का पेड़ भी देख सकते हैं। साथ ही आप यहां 'मल्लेला तीर्थम' जल प्रपात की सैर भी कर सकते हैं।

हैदराबाद से वारंगल

हैदराबाद से वारंगल

PC- pangalactic gargleblaster

वारंगल पर कभी काकतीय राजाओं का शासन था, जिन्होंने यहां कई खूबसूरत भवनों व इमारतों का निर्माण करवाया। यह नगर अपने ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां (भगवान शिव को समर्पित) स्वयंभू मंदिर और रंपा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां भद्रकाली मंदिर, 1000 स्तम्भों वाला मंदिर और वारंगल का किला भी देख सकते हैं। हैदराबाद से वारंगल का सप्ताहअंत प्लान आपको तरोताजा करने के लिए काफी है।

हैदरबाद से बीदर

हैदरबाद से बीदर

PC- Abhinaba Basu

'बीदर' कर्नाटक प्रांत का एक खूबसूरत ऐतिहासिक शहर है। जहां लंबे वर्षों तक कई रियासतों का कब्जा रहा। यह शहर अपने 'बिदरी' हस्तशिल्प उत्पादों के लिए काफी प्रसिद्ध है। बिदरी चांदी व अन्य धातुओं पर की जाने वाली शिल्प कला है। जो बीदर से शुरू होकर दक्षिण भारत के अन्य शहरों तक पहुंची। हैदराबाद से बीदर 1 दिन के सप्ताहअंत यात्रा के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आप यहां ऐतिहासिक बीदर किले की सैर का आनंद ले सकते हैं। जो अपने गगन महल, रंगीन महल , तख्त महल, व चौबारे के लिए जाना जाता है। आप यहां धार्मिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

हैदराबाद से कुरनूल

हैदराबाद से कुरनूल

PC- Katja Hasselkus

आंध्र राष्ट्र की प्राचीन राजधानी कुरनूल आंध्र प्रदेश का एक बड़ा शहर है, जो तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। नदी किनार स्थित होने के चलते कुरनूल प्राकृतिक लिहाज से भी काफी मायने रखता है। जहां आप प्रकृति की गोद में कुछ पल फुर्सत के बिता सकते हैं। यहां आप बेलम की गुफाओं का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। जो यहां का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा आप यहां अन्य ऐतिहासिक स्थल जैसे कोंडा रेड्डी किला देख भी सकते हैं, जो 14-16 शताब्दी के दौरान बनाया गया था। कुरनूल की यात्रा आपके लिए काफी खास बन सकती है।

हैदराबाद से करीमनगर

हैदराबाद से करीमनगर

PC- Rajkumar6182

करीमनगर तेलंगाना का एक खूबसूरत शहर है। जो धार्मिक यात्रा का केंद्र माना जाता है। करीमनगर कभी वैदिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र हुआ करता था। आप यहां स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। जिनमें श्री राजेश्वरा स्वामी मंदिर, धर्मपुरी, कोंडागट्टु, मुक्तेश्वर स्वामी मंदिर आदि शामिल हैं। यह नगर भी अपनी हस्तकला (विशेषकर चांदी पर) के लिए प्रसिद्ध है। जो यहां लगभग 400 सालों से किया जा रहा है। आप यहां साज-सज्जा के सामान वीकेंड यात्रा के दौरान खरीद सकते हैं।

हैदराबाद से नागार्जुन सागर

हैदराबाद से नागार्जुन सागर

PC- Vishal Jalan

नागार्जुन सागर आंध्र प्रदेश का एक 'बांध' है, जिसे कृष्णा नदी पर बनाया गया है। बांध के आसपास का क्षेत्र कभी यहां की प्राचीन रियासतों की राजधानी हुआ करता था। यहां का इलाका लंबे समय तक दक्षिण भारत में बौद्धिक शिक्षा प्रमुख केंद्र भी रहा है। नागार्जुन पर्वत (नदी द्वीप में परिवर्तित) के आसपास आज भी उन बौद्ध मठों व प्राचीन स्थलों को देखा जा सकता है जिनका निर्माण काफी समय पहले किया गया था। हैदराबाद से 1 दिन की यात्रा के दौरान आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। आप यहां नागार्जुन सागर के मध्य नागार्जुन कोंडा (बौद्ध धर्म से संबंधित स्थल) को बोट के सहारे देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+