Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या होता है टिकट पर छपा PNR नंबर और कब तक यह वैध रहता है?

क्या होता है टिकट पर छपा PNR नंबर और कब तक यह वैध रहता है?

जब भी आपने ट्रेन का टिकट बुक किया होगा, तो उसमें छपे PNR नंबर के बारे में भी आपने जरूर सुना होगा। आपके दोस्तों या परिवार के जानकारों ने टिकट बुक करने के बाद ऑनलाइन PNR का स्टेटस भी जरूर जांच लेने की सलाह दी होगी। PNR का स्टेटस जांचते समय आपने कभी अपने टिकट पर CNF तो कभी GNWL और कभी RAC भी देखा होगा।

PNR

क्या आपको पता है भारतीय रेलवे के हर आरक्षित टिकट पर छपा रहने वाला यह PNR आखिर होता क्या है? क्या आप अपने पुराने PNR नंबर से नया टिकट जारी करवा सकते हैं या PNR नंबर वैध कब तक रहता है? इसी तरह के कई सवाल आपके मन में अक्सर आते होंगे। आज हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब यहां मिलने वाला है।

PNR नंबर क्या होता है?

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि PNR नंबर आखिर होता क्या है। PNR नंबर का मतलब पैसेंजर रिकॉर्ड होता है जो आपके आधार कार्ड की तरह ही काम करता है जिसमें आपकी यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। इसमें आपने किस स्टेशन से ट्रेन में अपने सीट बुक किया है, कौन से स्टेशन से आप ट्रेन में सवार होने वाले हैं, आपका सीट नंबर, स्टेशन पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय, कोच नंबर, ट्रेन का किराया, सीट का स्टेटस क्या है जैसे कंफर्म/वेटिंग लिस्ट/आरएसी आदि से जुड़ी जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। एक बार ऑनलाइन PNR की जांच करने से ही आपको अपनी स्क्रीन पर ये सभी जानकारियां दिखाई देने लगती हैं।

यहां PNR नंबर से जुड़े कुछ सामान्य से सवालों का जवाब देकर PNR के बारे में समझाने की कोशिश की गयी है।

train

1. PNR के कंफर्म होने की संभावना कितनी होती है? यह कैसे काम करता है?

अगर आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है तो ट्रेन के छुटने से पहले तक वह कंफर्म हो सकता है। टिकटों के कंफर्म होने की संभावना इस बात पर निर्भर करता है कि कितने कन्फर्म टिकट रद्द किये गये हैं। कई बार अगर ज्यादा टिकट वेटिंग लिस्ट में हो और कम ही लोगों ने अपने टिकट रद्द करवाएं हो, तो रेलवे ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़ देती है। ऐसा अक्सर त्योहारों के समय किया जाता है।

2. PNR स्टेटस की जांच के दौरान दिखने वाले कोड कितने प्रकार के होते हैं?

जब भी पीएनआर स्टेट की ऑनलाइन जांच की जाती है, तब कई तरह के कोड दिखाई देते हैं। इनमें प्रमुख हैं :

  • GNWL (जनरल वेटिंग लिस्ट) : इस कोड के साथ टिकट के कन्फर्म होने की संभावना ज्यादा होती है।
  • CKWL (तत्काल वेटिंग लिस्ट) : जनरल वेटिंग लिस्ट से सभी टिकटों के कन्फर्म होने के बाद तत्काल वेटिंग लिस्ट से टिकटों को कन्फर्म किया जाता है। इसके अलावा भी कई कोड होते हैं जैसे :
  • RLWL : रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट
  • RQWL : रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट
  • CNF: कन्फर्म्ड
  • RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) : कैंसिल हुई सीटों पर नये आरक्षण

3. PNR के शुरुआती 3 नंबर क्या दर्शाते हैं?

PNR नंबर के शुरुआती 3 नंबरों में पहला नंबर उस स्टेशन को दर्शाता है जहां से ट्रेन खुलती है। बाकी के दो नंबर PRS (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) को दर्शाते हैं यानी वह टिकट कहां से बुक किया गया है।

Train

4. क्या यात्रा समाप्त होने के बाद भी PNR वैध रहता है?

नहीं, यात्रा समाप्त होने के बाद PNR नंबर वैध नहीं रहता है। PNR नंबर सिर्फ टिकट जारी होने से लेकर यात्रा समाप्त होने तक ही वैध रहता है। हालांकि यात्रा समाप्त होने के 9 महीने बाद तक पीएनआर नंबर रेलवे के डाटाबेस में सुरक्षित रहता है।

5. एक PNR पर कितने टिकट बुक किये जा सकते हैं?

एक PNR पर अधिकतम 6 लोगों का टिकट बुक किया जा सकता है। यानी एक पीएनआर नंबर से अधिकतम 6 लोग और न्यूनतम 1 व्यक्ति ट्रेन में यात्रा कर सकता है।

6. क्या अपने PNR नंबर का इस्तेमाल कर ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं?

जी, हां। आप अपने PNR नंबर का इस्तेमाल कर ट्रेन में विभिन्न ऐप के माध्यम से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बेहद आसान होती है और खाना आपके द्वारा चुने हुए स्टेशन पर ट्रेन में आपके सीट पर उपलब्ध करवा दी जाती है।

7. क्या अनारक्षित टिकटों पर भी PNR आवंटित किया जाता है?

PNR नंबर हमेशा आरक्षित टिकटों पर ही आवंटित की जाती है। अनारक्षित टिकटों पर कोई PNR नंबर जारी नहीं किया जाता है। पीएनआर नंबर 1stएसी, 2ndएसी, 3rdएसी, शयनयान और 2nd सीटिंग के आरक्षित टिकटों पर जारी की जाती है।

indian railways

8. Flushed PNR क्या है?

यात्रा समाप्त होने के बाद अगर आप ऑनलाइन अपने PNR का स्टेटस जांच करते हैं तो यह आपको Flushed PNR या PNR is Flushed दिखाता है। इसका मतलब हुआ कि पीएनआर नंबर अब वैध नहीं है और इस पीएनआर नंबर पर अब यात्रा नहीं की जा सकती है।

9. ई-टिकट पर PNR कहां लिखा होता है?

ई-टिकट पर ऊपर की तरफ जहां ट्रांजेक्शन आईडी लिखा होता है, ठीक उसके पास में एक अलग कॉलम में PNR नंबर भी लिखा होता है। अपना ई-टिकट बुक कर लेने के बाद हमेशा रेलवे के वेबसाइट पर ऑनलाइन PNR स्टेटस एक बार जरूर जांच लें।

10. क्या टिकट कैसिंल कर देने के बाद भी PNR नंबर वैध रहता है?

नहीं। जैसे ही आप टिकट को रद्द करते हैं, उसके साथ ही PNR नंबर की वैधता भी समाप्त हो जाती है। इसके बाद वह PNR नंबर किसी भी ट्रेन यात्रा के लिए वैध नहीं रह जाता है।

11. PNR सर्च करते समय क्या-क्या जानकारियां दिखाई देती है?

जब भी आप पीएनआर नंबर को ऑनलाइन सर्च करते हैं तो आपके टिकट से जुड़ी कई जानकारियां दिखाई देती हैं। इनमें ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय, कोच नंबर, सीट नंबर, ट्रेन का किराया और सीट का स्टेटस यानी कंफर्म/वेटिंग लिस्ट/आरएसी शामिल होता है।

More News

    Read more about: railway india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+