Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा क्यों है परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फेवरेट जगह? जानिए यहां

गोवा क्यों है परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फेवरेट जगह? जानिए यहां

बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग अनाउंस की है। दोनों पहले अपनी शादी का लोकेशन विदेश में रखना चाहते थे। लेकिन कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दोनों ने अपनी शादी का लोकेशन विदेश से शिफ्ट करके देश में करने का फैसला लिया।

beach wedding

21 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसके लिए गोवा में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी से पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने गोवा में ही सात फेरे लिये थे। क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीज की हिंदु रीति-रिवाजों वाली शादी भी गोवा में ही हुई थी।

वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा व सोहा अली खान व कुणाल खेमु ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए गोवा को ही अपना फेवरेट डेस्टिनेशन चुना था। पर क्यों गोवा सेलिब्रिटिज के डेस्टिनेशन वेडिंग का फेवरेट लोकेशन बन गया है? क्यों बॉलीवुड व फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री और क्रिकेटर तक अपनी शादी के लिए गोवा को ही चुनते हैं?

गोवा में ऐसा क्या खास है?

wedding jacky jagnani rakul preet singh

शानदार प्राकृतिक नजारों के बीच एक दूसरे का हाथ थामना

अक्सर आम लोगों की नजरों में जो चीजें बेहद सामान्य सी होती हैं, वहीं चीजें प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास बन जाती है। गोवा एक ऐसी जगह है जहां जंगल से लेकर Beaches तक, हर तरफ का नजारा बेहद खुबसूरत होता है। गोवा में कई लग्जरी बीच रिसॉर्ट भी हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट लोकेशन होते हैं।

इन रिसॉर्ट के पास निजी बीच भी होता है, जहां शादी का आयोजन बड़े ही आराम से बिना किसी बाधा के किया जा सकता है। किसी वेडिंग लोकेशन के बंद हॉल या 7 स्टार होटल के कॉन्फ्रेंस रूम के बजाए खुले आकाश में मीलो फैले नीले समुद्र के सामने एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लेना...कितना रोमांटिक होता होगा...है न।

अनचाही भीड़ से मुक्ति

सेलिब्रिटी वेडिंग का मतलब पैपराजी से लेकर फैंस की भीड़ तक का उमड़ पड़ना। अगर आप अपने घर के आसपास के कम्यूनिटी हॉल में ही शादी करते हैं, तब आप भी अनचाही भीड़, आते-जाते लोगों की नज़रें और चेहरे पर एक स्माइल के साथ अभिवादन करने से आपको मुक्ति नहीं मिलती है। आम दिनों में भले ही किसी को अभिवादन करना अच्छा लगता हो लेकिन शादी की व्यस्तता के बीच ऐसा हर बार नहीं किया जा सकता।

wedding location

लेकिन गोवा जैसी जगहों को अगर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना जाता है, तो इन परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। गोवा में लोग दूसरों के काम में ज्यादा दखलंदाजी नहीं करते हैं, जिससे आप सिर्फ अपने मेहमानों पर ही ध्यान दे सकेंगे। आसपास की किसी भी बेवजह के झंझट से बचे रहेंगे।

कई तरह के मिलते हैं विकल्प

गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करने का सबसे बड़ा फायदा है कि यहां दुल्हे-दु्ल्हन को अपनी मर्जी से अपने जीवन के सबसे बड़े दिन को और भी खास बनाने का मौका मिलता है। अगर कोई कपल बीच पर समुद्र के ठीक सामने शादी करना चाहता है, तो उसे गोवा में ऐसा रिसॉर्ट भी मिल जाएगा जिनका निजी बीच हो।

अगर कोई कपल किसी लग्जरी रिसॉर्ट के हॉल में सात फेरे लेना चाहता है तो उसे वह विकल्प भी मिल जाएगा। बीच पर शादी करने वाले कपल्प भीड़-भाड़ या फिर शांत कैसा बीच चाहिए, ये भी अपनी पसंद से चुन सकते हैं।

wedding idea

हनीमून कपल्स के लिए आईडियल डेस्टिनेशन

शादी भले ही कहीं हो, लेकिन हर साल शादी के सीजन में गोवा में सबसे अधिक भीड़ हनीमून कपल्स की ही होती है। ऐसे में अगर गोवा में ही शादी हो रही है तो नवविवाहित जोड़ा अपने हनीमून के लिए बुकिंग गोवा में ही कर सकता है।

गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग करते समय शादी समारोह खत्म होने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों को वापस भेजने और कुछ दिन और रुककर एक रोमांटिक हनीमून को एंजॉय करने का मौका भी मिल जाता है और इसमें न तो अधिक दिनों के लिए ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ती है और न ही अधिक खर्च करना पड़ेगा।

More News

    Read more about: goa wedding india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+