Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों अक्तूबर में गोवा की ट्रिप का नहीं बना प्लान तो हो जाएगा बड़ा नुकसान!

क्यों अक्तूबर में गोवा की ट्रिप का नहीं बना प्लान तो हो जाएगा बड़ा नुकसान!

गोवा का नाम सुनते ही हर ट्रैवलर के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। फिर चाहे वह कॉलेज जाने वाला कोई युवा हो, नौकरीपेशा कोई फैमिली मैन हो या अपनी रिटायर्ड लाइफ को एंजॉय कर रहा कोई बुजूर्ग कपल। गोवा जाने का कोई निर्धारित समय नहीं होता है और साल के अलग-अलग समय में गोवा जाने वाले लोगों को कुछ न कुछ यहां खास जरूर मिलता है।

लेकिन इसके बावजूद ऐसा कहा जाता है कि अगर अक्तूबर में गोवा जाने का प्लान नहीं बनाया तो एक ट्रैवलर को बड़ा नुकसान हो सकता है। क्यों कहा जाता है ऐसा? क्यों गोवा की ट्रिप का प्लान बनाने के लिए बेस्ट समय अक्तूबर के महीने को ही माना जाता है।

goa beach

आइए जानते हैं :

1. बढ़िया मौसम

अक्तूबर के महीने में गोवा का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है। इस समय न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही अधिक गर्मी। इसलिए जितना दिल करें, पूरे शहर को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस समय गोवा का तापमान करीब 20-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। इसलिए अक्तूबर के महीने में गोवा के ऐतिहासिक जगहों पर घूमना हो या बीच पर समय बिताना हो, हर तरह की गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं।

2. भीड़भाड़ से दूर

अक्तूबर के महीने से ही गोवा में टूरिज्म का मौसम शुरू होता है। इसलिए अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे घूमना पसंद है लेकिन भीड़ से दूर भागते हैं, तो गोवा का प्लान बनाइए। न तो समुद्रतट और न ही गोवा के रास्तों, कैफे या रेस्तरां कहीं भी अत्यधिक भीड़ आपको कहीं नहीं मिलेगी। आप अपनी छुट्टियों को भरपूर एंजॉय कर सकते हैं।

goa october trip

3. त्योहारों का मौसम

अक्टूबर-नवंबर का महीना हमारे देश में त्योहारों का मौसम लेकर आता है। नवरात्रि-दुर्गापूजा से लेकर दीवाली तक इस दौरान ही आते हैं। नयी जगहों पर त्योहारों को कैसे मनाया जाता है, इसे देखने का मौका भला कौन चुकना चाहेगा। इन महीनों के दौरान गोवा में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल, गोवा फूड एंड कल्चरल फेस्टिवल आदि का आयोजन भी किया जाता है, जो साल के दूसरे समय देखने को नहीं मिलते हैं।

4. होटल का खर्च कम

मानसून के विदा होने के बाद अक्तूबर के महीने में ही टूरिज्म के सीजन की शुरुआत होती है। इसलिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल की तरफ से कई तरह के ऑफर दिये जाते हैं। इस समय अधिकांश होटलों का किराया इतना कम होता है कि आप किसी बजट होटल के किराए में लग्जरी होटल में रुकने का आनंद उठा सकते हैं। रुकने के साथ-साथ इस समय खाने-पीने की चीजों पर भी काफी छूट मिलती है।

goa travel in october

5. वाटर स्पोर्ट्स

गोवा पहुंचते ही वाटर एक्टिविटी का कीड़ा काटने लगता है, क्योंकि अक्तूबर का महीना ही वाटर स्पोर्ट्स के लिए बिल्कुल सही माना जाता है। आप चाहे तो जेट स्किइंग कर सकते हैं अथवा पैरासेलिंग या फिर बनाना बोट राइड और स्नॉर्केलिंग। हर तरह की एक्टिविटी के लिए यह समय बिल्कुल सही होता है। मौसम का सुहाना होना और बीच पर कम भीड़ का होना आपकी वाटर एक्टिविटी को और भी शानदार अनुभव देता है।

6. शॉपिंग

गोवा गये और फ्ली (flea) मार्केट में बिना शॉपिंग किये वापस लौट आए, ऐसा कैसे हो सकता है। बारिश और मानसून का समय बीच जाने की वजह से गोवा में जगह-जगह लगने वाले फ्ली मार्केट भी शुरू हो जाते हैं। यहां से आप कई तरह की चीजें खरीदकर घर ला सकते हैं जिनमें बीच पर पहने जाने वाले परिधानों से लेकर हैंडिक्राफ्ट की चीजें भी शामिल हैं। इनका इस्तेमाल आप गोवा में अपने ट्रिप के दौरान भी कर सकते हैं। गोवा के प्रसिद्ध फ्ली मार्केट अंजुना में लगता है जो अक्तूबर के महीने में हर शनिवार की रात को लगना शुरू होता है।

More News

    Read more about: october travel goa
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+