Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीमेंस डे स्पेशल: महिलाओं के लिए सेफ हैं, भारत के ये खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन !

वीमेंस डे स्पेशल: महिलाओं के लिए सेफ हैं, भारत के ये खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन !

अगर आप अकेली ट्रेवल करने की शौकीन हैं तो आपके लिए ये डेस्टिनेशन बिल्कुल परफेक्ट हैं। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में.......

By Goldi

घूमना हर किसी को पसंद होता है किसी को अकेले तो किसी को दोस्तों के साथ।लेकिन जब महिलायों के अकेले घूमने की आती तो सबकी भौहें तन जाती है...कि अकेली लड़की को अकेले घूमना शोभा नहीं देता। लेकिन धीरे धीरे जमाना
बदल रहा है..आज भारत में कई ऐसे शहर है जहां महिलायें बेधड़क होकर अकेले घूम सकती हैं। जहां पर जाने से उन्हे अपनामन ही नजर आयेगा। चारों ओर का वातावरण जितना शांत और सुंदर है वैसे ही वहां के लोग भी उतने सुंदर और
शांत है जिससे जाने पर वहां किसी भी प्रकार का डर आपको नही रहेगा। 8 मार्च यानी आज पूरे देश में इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जा रहा है..इसी क्रम में आज हम आपको उन जगहों से अवगत कराने जा रहें है...जहां आप अकेले
बेफ्रिक होकर अपने ट्रिप को एन्जॉय कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं...

मैसूर

मैसूर

मैसूर कर्नाटक के दक्षिण भारतीय राज्य में एक प्रमुख शहर है। अगर आप प्राचीन इमारतों व इतिहास को जानने के शौकीन हैं तो मैसूर जरूर जाएं। यहां पर आज भी कई राजाओं के किले देखने को मिलते हैं। खास बात तो यह हैं कि यहां पर रात के समय महिलाएं अौर लड़कियां अलेकी भी घूम सकती हैं।
PC: wikimedia.org

उदयपुर

उदयपुर

उदयपुर में एक सुंदर शहर है, राजस्थान, भारत की अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। अपनी सुरम्य झीलों के लिए जाना जाता है, उदयपुर को ‘झीलों का शहर' भी कहा जाता है। यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही फ्रेंडली और हेल्पफुल नेचर वाले होते हैं। यहां की ज्यादातर जगहें कपल डेस्टिनेशन के तौर पर जानी जाती हैं जिसके कारण अकेले घुमने के लिे जाना थोड़ा अजीब लगता है।PC: wikimedia.org

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी

तमिलनाडू (चेन्नई) के दक्षिण में 160 किलोमीटर दूर ये जगह (पांडिचेरी) फ्रांस का चोला ओढ़े है। आपको यहां अधिकतर लोग बड़ी आसानी से फ्रेंच में बात करते मिल जाएंगे. और तो और सड़क पर लगे साइन बोर्ड में तमिल, अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी चमकती दिखेगी। पांडिचेरी के रेस्ट्रों में आपको बिना किसी दिक्कत के फ्रेंच फूड खाने को मिल जाएगा। पांडिचेरी के छोटे होने के कारण जो कुछ भी यहां देखने के लिए है, आप उसे एक दिन में देख सकते हैं। लेकिन अगर आपका मूड यहां कुछ और दिन रूकने का है तो आप योगा, मेडिटेशन और समुद्र किनारे बैठ कर अपने जीवन का मतलब तलाश सकते हैं।PC: wikimedia.org

खड़ा पत्थर

खड़ा पत्थर

खड़ा पत्थर शिमला से करीबन 75 किमी की दूरी पर समुद्र स्तर से 8770 फुट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां अंडे के आकार का एक प्राकृतिक पत्थर, खड़ा पत्थर, जिसकी सुंदर ढलानें रसीले हरे सेब के बगीचों और चीड़ और देवदार के जंगलों के साथ ढका है।ट्रेल्स और जंगलों के बीच से की पैदल यात्रा क्षेत्र को खोजने और आराम के लिए एक आदर्श तरीका है। 7 किमी की एक जीप सफारी खड़ा पत्थर से गिरी गंगा मंदिर तक है, जो जगह के पास के
इलाके में स्थित है।

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख को प्रकृति ने बेमिसाल खूबसूरती बख्शी है। आंखें जहां देखती हैं, बस ठहर कर रह जाती हैं। इस जगह पर अकेले जाने से पहले यहां से जुड़ी हर जानकारी जरूर लें। यहां पर रहने वाले सारे लोग पर्यटकों के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। यहां पर सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को सम्मोहित करते हैं।PC: wikicommon

मांडवी बीच

मांडवी बीच

गुजरात स्थित मांडवी बीच लोगों के बीच अपनी सफाई के लिए काफी फेमस है। मांडवी बीच गुजरात के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले बीच में से एक है। यहां का बालू और पानी बिल्कुल सफेद है।PC: wikicommon

जीरो

जीरो

ह्म्म्म ये नाम आपको सुनने को अजीब जरुर लगेगा लेकिन यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक शहर का नाम है जोकि ईटानगर से तकरीबन 167 कि.मी की दूरी पर है। यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है...यहां अमूमन तापमान जीरो से कम ही रहता है।यहां आपको दूर दूर तक हरे भरे पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आयेंगे।PC: wikipedia.org

खजुराहो

खजुराहो

कामसूत्र की तरह ही खजुराहो के मंदिर भी विश्व प्रसिद्ध हैं, क्योंकि इनकी बाहरी दीवारों में लगे अनेक मनोरम और मोहक मूर्तिशिल्प कामक्रिया के विभिन्न आसनों को दर्शाते हैं।PC: wikimedia.org

मुन्नार

मुन्नार

मुन्नार केरल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। दूर-दूर तक फैले खूबसूरत चाय के बागान, हरी-भरी घाटियां, सुहाना मौसम, ऊंची-ऊंची चोटियां, अभयारण्य, प्राकृतिक खुशबू से भरी हवा के अलावा बाकी वह सब कुछ है जिसे देखने के बाद आपको शांति और सुकून ही मिलेगा। मुन्नार में देखने लायक जगह हैं आनामुड़ी शिखर, राजमाला, चितीरापुरम, इकोपाइंट और मट्टुपेटी बांध। मुन्नार की खूबसूरती पोतैमेदु में है, जो एक महत्त्वपूर्ण चाय बागान है।PC: wikicommon

डलहौजी

डलहौजी

दिल्ली से डलहौजी 560 किमी की दूरी पर स्थित है...यह जगह टूरिस्ट को अपनी और हर सीजन में बेहद आकर्षित करती है। यहां पर सारा साल टूरिस्ट आते जाते रहते हैं। यहां आप सड़क मार्ग से कार द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। महिलाओं के घूमने-फिरने के लिए यहां पर बहुत सी जगह हैं। यहां पर टूरिस्टों को रात के समय घूमते, खाते-पीते, मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।PC: wikimedia.org

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+