Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में है विश्व की सबसे लंबी गुफा, जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

भारत में है विश्व की सबसे लंबी गुफा, जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

अपने देश भारत में कब, क्या, कौन सा चीज दिख जाए, कुछ नहीं पता। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो विश्व स्तर पर भारत को ये साबित कर देती है कि हमारा देश किसी भी दूसरे देश से कम नहीं है। चाहे वो धार्मिक स्थलों की बात की जाए या चाहे ऐतिहासिक स्थलों की बात की जाए या फिर किसी खूबसूरत प्राकृतिक स्थान की बात की जाए, इस देश में आपको सब कुछ मिल जाएगा।

मेघालय में साल 2016 में चूना पत्थर से बनी एक गुफा मिली, जब इसे नापा गया तो पता चला कि ये भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे लंबी चूना पत्थर की गुफा है। करीब 24.5 किमी. लंबी इस गुफा का नाम क्रेम पुरी है, जो सर्वाधिक बारिश के लिए मशहूर मासिनराम की हरी-भरी वादियों में 13 वर्ग किलोमीटर में फैली है। इस गुफा का प्रवेश द्वार का काफी अजीब दिखाई देता है, जो किसी भूलभूलैया से कम नहीं है।

खोज में मिली थी समुद्री डायनासोर की हड्डियां

खोज में मिली थी समुद्री डायनासोर की हड्डियां

इस गुफा के अंदर काफी संख्या में जीव-जंतु, मछली, विशाल हंटर मकड़ियां और चमगादड़ आदि मौजूद है। जब 30 वैज्ञानिकों की टीम ने इस गुफा को नापने की कोशिश की तो खोज में इसमें शार्क के दांत और समुद्री डायनासोर की कुछ हड्डियां भी मिली थीं, जो करोड़ों साल पहले समुद्र में पाए जाते थे। इस गुफा का तापमान हमेशा 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है और इस गुफा में ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है।

विश्व रिकॉर्ड धारक गुफा से 6 किमी. लंबी है यह गुफा

विश्व रिकॉर्ड धारक गुफा से 6 किमी. लंबी है यह गुफा

मेघालय में स्थित क्रेम पुरी गुफा, वेनेजुएला में स्थित ईदो जूलिया की विश्व रिकॉर्ड धारक 'क्यूवा डेल समन' नामक गुफा से भी 6 किमी. लंबी है। इस गुफा की खोज मेघालय एडवेंचर एसोशिएसन ने की थी और तब एसोशिएसन के द्वारा ही इस गुफा का नाम क्रेम पुरी दिया गया है। आने वाले समय में इस गुफा में कई पुरातत्त्वविद खोज करने के लिए जाएंगे, जिससे अतीत की कई चीजें सामने आ सकती हैं। ऐसे में ये गुफा आगे चलकर और भी दिलचस्प किस्सा समेटने वाली है।

जाने का सही समय

जाने का सही समय

अब ऐसे में अगर आप भी क्रेम पुरी गुफा का आनंद लेना चाहते हैं और वहां खास व शानदार भूलभूलैया का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सितंबर से लेकर मई तक यहां जाने के लिए सही समय है। क्योंकि इन महीनों में मेघालय का मौसम भी ठीक रहता है। ऊपर से इन महीनों में आपको 5 डिग्री से लेकर 25 डिग्री तक तापमान मिलेगा, जो घूमने के काफी अच्छा माना जाता है।

कैसे पहुंचें क्रेम पुरी गुफा

कैसे पहुंचें क्रेम पुरी गुफा

नजदीकी एयरपोर्ट - शिलांग (टैक्सी से करीब 2-3 घंटे, दूरी - 65 किमी.)

नजदीकी रेलवे स्टेशन - गुवाहाटी रेलवे स्टेशन (टैक्सी से करीब 6-7 घंटे, दूरी - 155 किमी.)
नजदीकी सड़क मार्ग - नेशनल हाईवे-4

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+