Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »13 जनवरी से शुरू होगी दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रुज की यात्रा, जानिए किन जगहों से होकर गुजरेगी

13 जनवरी से शुरू होगी दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रुज की यात्रा, जानिए किन जगहों से होकर गुजरेगी

दुनिया के सबसे बड़े रिवर क्रुज की यात्रा 13 जनवरी से शुरू होने वाली है। ये लक्जरी क्रुज भारत के सबसे प्रसिद्ध व विश्वविख्यात 50 पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। यह क्रुज भारत और बांग्लादेश के बीच चलाई जाएगी, जो लगभग 51 के दिन अपने सफर में 5 राज्यों से होकर गुजरेगा। इस दौरान यह भारत की दो सबसे बड़ी नदियों- गंगा व ब्रह्मपुत्र सहित 27 नदियों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

इसका नाम एमवी गंगा विलास (MV Ganga Vilas) है, जिसे13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कहा जा रहा है कि इसके शुरू हो जाने से नदी पर्यटन में काफी लाभ मिलेगा और कई असीम संभावनाओं का द्वार भी खुलेगा। यह अब तक के भारतीय इतिहास में सबसे लंबा क्रुज सफर होगा, जिसमें एक साथ 80 यात्री सफर कर सकेंगे।

ganga vilas

माना जा रहा है कि इस क्रुज सफर से वैश्विक मानचित्र पर भारत एक अहम हिस्सा बनकर उभरेगा। इसमें 18 सुइट हैं, जिसमें लगभग 36 पर्यटक एक साथ सफर कर सकेंगे। इस क्रुज के रोमांच का अनुभव लेने वाला सबसे पहला ग्रुप स्विट्जरलैंड से है, जिनकी संख्या करीब 32 है। वर्तमान में राणसी और कोलकाता के बीच आठ रिवर क्रूज संचालित हो रहे हैं और ब्रह्मपुत्र नदी पर भी क्रुज का आवागमन जारी है।

नदी क्रुज पर्यटन की शुरुआत

गंगा विलास के शुरू हो जाने से नदी क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत होगी। इससे देश की समृद्ध विरासत वैश्विक मंच पर और आगे बढ़ेगी। सफर के दौरान पर्यटक आध्यात्मिक, शैक्षिक, कल्याण, सांस्कृतिक और जैव विविधता की समृद्धि का अनुभव कर सकेंगे। यह क्रुज काशी से लेकर सारनाथ तक, माजुली से लेकर मयोंग तक और सुंदरबन से लेकर काजीरंगा तक की सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

गंगा विलास के 51 दिनों का सफर

गंगा विलास, दुनिया के सामने एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है। यह अपने सफर के दौरान विश्व विरासत स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों व प्रसिद्ध नदी घाटों से होकर गुजरेगा। इस दौरान यह काशी से शुरू होकर बिहार के पटना, झारखंड के साहिबगंज, उड़ीसा के भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बांग्लादेश के ढाका और असम के गुवाहाटी तक के सफर का एक रोमांचकारी अनुभव भी प्रदान करेगा।

ganga vilas

एमवी गंगा विलास के बारे में

एमवी गंगा विलास क्रुज 62 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। इसमें तीन डेक, 18 सुइट है, जो एक साथ 36 पर्यटकों को सैर कराने की क्षमता रखता है। धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराता यह क्रुज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें प्रदूषण मुक्त तंत्र और शोर नियंत्रण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे खास बनाता है। इसके अलावा, इसमें रेस्तरां, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम, स्पा, ओपन-एयर ऑब्जर्वेशन डेक, पर्सनलाइज्ड बटलर सर्विस के साथ 5 स्टार होटल वाली सारी सुविधाएं मौजूद है।

एमवी गंगा विलास का टिकट मूल्य

अगर आप भी इस शानदार भारतीय क्रुज का सफर करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आसानी से टिकट की भी बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए आपको Antara Luxury River Cruises के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप कुछ जानकारियां देकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। इसका एक दिन का किराया 300 डॉलर (लगभग 24,692.25 रुपया) बताया जा रहा है। वहीं, पूरे 51 दिन का किराया 153000 डॉलर (लगभग 12.59 लाख) होगा। कहा जा रहा है कि भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए किराया एक समान रखा गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+