Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » त्रिची » मौसम

त्रिची मौसम

त्रिची आने का सबसे बढ़िया मौसम अक्टूबर से फरवरी के बीच का सर्दियों का मौसम होता है। इन महीनों के दौरान मौसम बहुत ही सुहावना होता है। इस स्थान का प्रमुख आकर्षण खेलकूद उत्सव जल्लीकट्टू सर्दियों के दौरान ही आयोजित होता है।

गर्मी

त्रिची की गर्मियां खासतौर से दिन के समय गर्म और चिपचिपी होती हैं। दक्षिण पूर्वी हवाओं के कारण शामें ठंडी होती हैं। गर्मियों के महीने मार्च से जून तक रहते हैं। तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। शहर में आने का यह बहुत अच्छा समय नहीं है।

मानसून

त्रिची में मॉनसून का मौसम जुलाई से अक्टूबर के बीच होता है। इन महीनों में मध्यम से भारी बारिश होती है जिसके कारण मौसम ठंडा हो जाता है। इस दौरान मौसम चिपचिपा हो जाता है।

सर्दी

त्रिची में सर्दियाँ सुहावनी होती हैं और तापमान 19 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दियों के महीने नवम्बर से फरवरी के बीच पड़ते हैं। शहर में आने का यह साल का सबसे बेहतरीन समय होता है।