गोपाल मंदिर, उज्जैन के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है तथा यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर को द्वारकाधीश मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर 19वीं सदी में बयाजीबाई शिदे द्वारा बनवाया गया था। बयाजीबाई महाराज दौलत राव शिदे की रानी थी।
यह मंदिर मराठा वास्तुकला का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। यहाँ देवता की मूर्ति चांदी के रूप में लगभग 2 फीट की ऊँची है। इस मूर्ति को जहाँ रखा गया है वह एक संगमरमर से जड़ी हुई वेदी है और चांदी की परत वाले दरवाज़े हैं। चांदी की परत वाले दरवाज़े के बारे में एक मिथक है कि वे सोमनाथ मंदिर से महमूद गाज़ी द्वारा चुराए गए थे।
ये एक अफग़ानी हमलावर महमूद षाह अब्दाली द्वारा लाहौर वापस लाए गए। एक लंबे संघर्ष के बाद, दरवाज़े बरामद किए गए और गोपाल मंदिर में पुनस्र्थापित किए गए। मंदिर परिसर में जन्माष्टमी सहित अनेक त्योहार सालभर मनाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications