उज्जैन के शहर के सबसे पास इंदौर का सेवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा है जो यहाँ से 55कि.मी की दूरी पर स्थित है। निजी और सार्वजनिक घरेलू विमान सेवाओं के माध्यम से इंदौर हवाई अड्डा भारत के अन्य महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। पर्यटक उज्जैन तक आने के लिए इंदौर हवाई अड्डे से टैक्सी भी ले सकते हैं। इंदौर से उज्जैन तक आने के लिए यात्री बस भी ले सकते हैं।