धर्मशाला, ऊना से 62 किमी. दूर स्थित है। इस स्थल को बाबा नकोदर दास ने स्थापित किया था जो मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल के दौरान महान संत हुआ करते थे। बाबा जी भगवान विष्णु के भक्त थे और अन्य पांच देवताओं की पूजा किया करते थे।
यहां दो इमारते है जिनमें सुंदर भित्ति चित्रों के अलावा प्राचीन चित्रों का भी विशाल संग्रह है। इन चित्रों को एक मिस्त्री या मेसन द्वारा बनाया गया था।
भित्ति चित्रों के अलावा, लोक कला भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है। लेखक मीरा सेठ ने अपनी पुस्तक वॉल पेंटिग्स ऑफ द वेस्टर्न हिमालय में इस जगह का जिक्र किया है।



Click it and Unblock the Notifications