Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वड़ोदरा » मौसम

वड़ोदरा मौसम

ठंड का समय वड़ोदरा घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। दूसरे मौसम की तुलना में ठंड का मौसम सबसे ज्यादा खुशगवार होता है।

गर्मी

वड़ोदरा में गर्मी का मौसम काफी गर्म और शुष्क होता है। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिसे जबकि अधिकतम तापमान 36 डिसे तक रहता है।

मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसूनी वहाओं के कारण बरसात का मौसम काफी आर्द्र भरा होता है। इस दौरान यहां औसतन 93 सेमी वर्षा होती है। जून मध्य से सितंबर मध्य तक रहने वाले बरसात के मौसम में तापमान 24 डिसे से 36 डिसे के बीच रहता है। कभी-कभी भारी बरसात से विश्वामित्री नदी में बाढ़ की स्थिति बन जाती है, क्योंकि नदी में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

सर्दी

उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण वड़ोदरा में थोड़ी ठंड पड़ती है। तापमान आमतौर पर 15 डिसे से 30 डिसे के बीच रहता है। यह मौमस नवंबर से फरवरी तक रहता है।