वलसाड़ में पूरे साल मौसम खुशगवार बना रहता है। हालांकि गर्मी के दौरान यहां उमस थोड़ी ज्यादा होती है। सबसे अच्छा मौसम ठंड का होता है। चूंकि यहां मूसलाधार वर्षा नहीं होती है, इसलिए बरसात का मौसम भी ठीक-ठाक रहता है।
मार्च से मई तक वलसाड़ में गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 40 डिसे से 22 डिसे के बीच रहता है।
वलसाड़ में जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में बरसात होती है। इस दौरान यहां बहुत अधिक वर्षा नहीं होती है और तापमान भी काफी खुशनुमा होता है।
ठंड का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर जनवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम काफी खुशगवार रहता है और यह मौसम वलसाड़ घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ठंड के समय तापमान 31 डिसे से 12 डिसे के बीच रहता है।