Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वाराणसी » आकर्षण » नया विश्‍वनाथ मंदिर

नया विश्‍वनाथ मंदिर, वाराणसी

60

नये विश्‍वनाथ मंदिर की स्‍थापना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी, पंडित जी ने ही बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय को स्‍थापित किया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 252 फीट ऊंचे इस श्राइन की नींव मार्च, 1931 में रखी गई थी और इसे पूरा होने में लगभग तीन दशक लग गए थे।

यह पूरा मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है जो हु-ब-हु असली विश्‍वनाथ मंदिर की कॉपी है। असली विश्‍वनाथ मंदिर भी काशी में ही स्थित है, जिसे मुगल बादशाह औरंगजेब आलमगीर ने नष्‍ट कर दिया था।  नया विश्‍वनाथ मंदिर एक बड़ा परिसर है। इस परिसर में सात मंदिर है जिनमें कई देवी - देवताओं की मूर्तियां स्‍थापित की गई है।

मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में भगवान शिव को समर्पित मंदिर है जबकि पहले फ्लोर में लक्ष्‍मी नारायण और दुर्गा मां का मंदिर है।  इस मंदिर की अनूठी विशेषता, सफेद संगमरमर से बना लंबा शिखर है। मंदिर के गर्भगृह में एक शिवलिंग है। मंदिर की भीतरी दीवारों में गीता और अन्‍य महत्‍वपूर्ण धर्मग्रन्‍थों के श्‍लोक व विचार उत्‍कीर्ण किए गए है।

यह मंदिर सभी धर्म और जातियों के लिए खुला है, इस मंदिर में पंडित मदन मोहन मालवीय जी का उदारवादी और प्रगतिशील दृष्टिकोण देखने को मिलता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 May,Sun
Check Out
11 May,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon