Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वर्कला » मौसम

वर्कला मौसम

वर्कला की जलवायु उदारवादी है। लेकिन सर्दियों का मौसम यहां के भ्रमण के लिए सबसे अच्‍छा होता है क्‍यूंकि उस समय तापमान कूल और सुखद होता है। इस दौरान आप यहां आकर समुद्र तटों पर मजे कर सकते हैं।

गर्मी

यहां गर्मी का मौसम काफी गर्म होता है। तापमान बढ़ने के साथ - साथ आर्द्रता में भी बढ़ावा होता है। इस दौरान यहां का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन की अपेक्षा रात ठंडी रहती है। गर्मियों का मौसम मार्च से शुरू होता है और मई के आखिर तक चलता है। साल में सबसे गर्म महीना मई का होता है। इस दौरान वर्कला की सैर अच्‍छा आइडिया नहीं है।

मानसून

वर्कला में मानसून, जून से शुरू होता है और सितम्‍बर तक चलता है। तेजी से बढ़े हुए तापमान में भारी बारिश गिरावट ला देती है। अक्‍टूबर और नवंबर के महीने में हल्‍की फुहार की उम्‍मीद की जाती है।

सर्दी

वर्कला में सर्दियां, दिसंबर से शुरू हो जाती हैं और फरवरी के अंत तक चलती हैं। इस दौरान यहां का न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिसबंर और जनवरी में मौसम सुखद और प्‍यार होता है।