वेल्लोर फोर्ट वेल्लोर के केंद्र में स्थित है। यह पुराने बस स्टैंड के सामने गर्व से खड़ा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण किले के रखरखाव का ख्याल रखता है एवं संचालित करता है। वेल्लोर फोर्ट में श्री जलागांडीश्वर मंदिर, एक मस्जिद, एक चर्च, मुतु मंडपम, प्रसिद्ध वेल्लोर ईसाई अस्पताल और राज्य सरकार संग्रहालय स्थित हैं।
बाहरी दीवारों का निर्माण विशाल ग्रेनाइट ईटों से हुआ, जिसके चारों ओर गहरी खायी है। सूर्यगुंटा जलाशय खाई में भरने के लिये जल की आपूर्ति करता है और यह दोहरी दीवारों से दृढ़ है। किले में टीपू महल भी स्थित है। कहा जाता है है कि महान टीपू सुल्तान ब्रिटिश युद्ध के समय अपने परिवार के साथ यहां रहे थे।
ब्रिटिश राज के दौरान वेल्लोर फोर्ट में कई शाही कैदियों जैसे कैंडी के अंतिम राजा विक्रम राजासिंहा और टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्यों को रखा गया था। 1806 के सिपाही विद्रोह सबसे पहले वेल्लोर किले में ही भड़का था। वेल्लोर फोर्ट एक विख्यात पर्यटक आकर्षण है और राष्ट्रीय महत्व की एक ऐतिहासिक इमारत में गिना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications