भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट विदिशा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। भोपाल एयरपोर्ट भारत के प्रमुख एयरपोर्ट जैसे दिल्ली, मुंबई, ग्वालियर और इंदौर से अच्छे से जुड़ा हुआ है। भोपाल से दुबई और शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी मिलती हैं। भोपाल एयरपोर्ट से विदिशा करीब 56 किमी है। यहां से विदिशा के लिए टैक्सी का किराया बमुश्किल 1500 रुपए है।