Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » विदिशा » मौसम

विदिशा मौसम

चूंकि विदिशा में ढेरों मंदिर हैं, इसलिए विदिशा घूमने का सबसे अच्छा समय यहां मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों के हिसाब से होता है। त्योहारों में तरह-तरह के धार्मिक कृत्य होते हैं और मंदिरों की सजावट भी लाजवाब होती है। यकीनन आप इसका हिस्सा बनकर खुशी महसूस करेंगे। ऐसे में विदिशा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। साथ ही इस समय यहां का मौसम भी काफी खुशगवार रहता है।

गर्मी

विदिशा में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और यह समय यहां घूमने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस दौरान यहां तापमान 45 डिसे से ऊपर पहुंच जाता है।

मानसून

विदिशा में भारी वर्षा नहीं होती है। आमतौर पर यहां मानसून का सीजन जून से सितंबर तक रहता है और औसत या उससे कम वर्षा ही होती है। भले ही यहां बरसात ज्यादा न होती हो, फिर भी यह समय विदिशा घूमने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

सर्दी

विदिशा में ठंड का मौसम काफी खुशगवार होता है। शरद ऋतु के शुरुआत और अंत में यहां आपको काफी मजा आएगा। दिसंबर से फरवरी के दौरान यहां पारा 4 डिसे तक गिर जाता है। विदिशा में ठंड का मौसम अक्टूबर से फरवरी तक रहता है।