130 एकड़ में फैला भवानी द्वीप कृष्णा नदी पर स्थित है। यह द्वीप प्रकाशम बांध क पास में ही स्थित है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह कृष्णा नदी के सबसे बड़े नदी द्वीपों में से एक है। आज यह द्वीप एक चर्चित पर्यटन स्थल के रूप में सामने आया है और यह स्वीमिंग से लेकर बोटिंग तक की सुविधाओं से लैश है।
आंध्रप्रदेश पर्यटन विकास निगम इस स्थान का बेहतरीन तरीके से रखरखाव कर रहा है और दुर्गा घाट से बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही इस द्वीप पर ऐडवेंचर स्पोर्ट्स और वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा भी है। भवानी द्वीप छुट्टी बिताने का एक आदर्श स्थान है।



Click it and Unblock the Notifications