Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » विजयवाड़ा » मौसम

विजयवाड़ा मौसम

अक्टूबर से मार्च के बीच ठंड के समय विजयवाड़ा घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम काफी खुशनुमा रहता है और घूमने का आनंद दुगुना हो जाता है। साल के इसी इन्हीं महीनों में दक्कन उत्सव और लुंबीनी उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में यह समय घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है।

गर्मी

विजयवाड़ा में अप्रैल से जून तक गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां तापमान 20 डिसे से 47 डिसे के बीच रहता है। यहां भीषण गर्मी पड़ती है, जिससे इस मौसम में घूमने जाना अच्छा नहीं माना जाता।

मानसून

जून से अक्टूबर के बीच विजयवाड़ा में बरसात होती है। बारिश से मौसम काफी खुशनुमा हो जाता है।

सर्दी

ठंड का समय विजयवाड़ा घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान तापमान 10 डिसे से 30 डिसे के बीच रहता है।