विजयेश्वर मंदिर इद्रकीलाद्री पहाड़ पर स्थित है। इस मंदिर की मूर्तिकला बेहद उत्कृष्ट है और पर्यटक इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते। यह मंदिर काफी प्रचीन है और इसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार शिकारी का रूप धारण कर आए भगवान शिव पर विजय हासिल करने के बाद अर्जुन ने इस मंदिर में प्रतिमा स्थापित की थी।
यह पौराणिक कथा मंदिर की दीवार पर अंकित है और इससे उस समय के शिल्पकारों की क्षमता का पता चलता है। विजयवाड़ा में इस वास्तुशिल्पीय अजूबे को घूमना बेकार नहीं जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications