विराट नगर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा, भारत के प्रमुख गंतव्य स्थलों जैसे - मुम्बई, दिल्ली, औरंगाबाद, उदयपुर और जोधपुर से सीधे फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक, दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से इस हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं, जो जयपुर का नजदीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। सांगानेर एयरपोर्ट से विराट नगर के लिए आसानी से कैब भी उपलब्ध हैं।