अगर आप भी सोलो ट्रैवलिंग करना चाहती हैं लेकिन कौन सी जगहें आपके लिए सुरक्षित है, यह समझ नहीं आ रहा तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।
हालांकि हमारी सलाह है कि किसी भी जगह Solo Traveling करते समय महिलाओं को सतर्कता बरतनी चाहिए।
हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो Solo Women Travellers के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
उत्तराखंड की गोद में बैठे नैनीताल की सीनिक ब्यूटी की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। नैनीताल को सोलो ट्रैवलर्स के लिए सेफ भी माना जाता है।
स्ट्रीट मार्केट में शॉपिंग, सांस्कृतिक धरोहर और टेस्टी खाना ये सब है मैसूर की खासियत। अकेली ट्रैवल करना चाहती हैं तो इस ऐतिहासिक शहर में जरूर आइए।
चिड़ के पेड़, शानदार नजारे और पहाड़ी लोग। सोलो फिमेल ट्रैवलर्स के लिए बिल्कुल सेफ मानी जाने वाली शिमला की बात ही अलग होती है।
राजस्थान अपने टेस्टी खाने के लिए मशहूर है। रजवाड़ों के शहर उदयपुर में टेस्टी खाने और शॉपिंग के साथ ही मिलेगा सेफ ट्रैवलिंग का अनुभव।
एनीमल लवर्स के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क बिल्कुल सेफ माना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है।
सफेद बालू के बीच और पुदुचेरी के फ्रेंच स्टाइल में बने विला में आराम फरमाना महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है।
सिक्किम की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और उन पहाड़ों पर बने मठ तक का सफर महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए बिल्कुल सेफ माना जाता है।
वीमेन सोलो ट्रैवलर्स के लिए लद्दाख बिल्कुल सेफ माना जाता है। जीवन में एक बार समर या फिर विंटर सीजन में लद्दाख की खूबसूरती जरूर देख आएं।
सोलो ट्रैवलर्स के लिए गोवा बेहतरीन जगह है। गोवा के बीच हो या फिर यहां लेट नाइट सड़कों पर घूमना, महिलाएं बिना किसी परेशानी के अकेली घूम सकती हैं।
नेचर लवर्स और महिला बाइकर्स के लिए शिलॉन्ग बेस्ट जगह है। वॉटरफॉल, पार्क, म्यूजियम और लज्जतदार खाना, सोलो ट्रैवलिंग यादगार बन जाएगी।