Moumita Bhattacharya       May 16, 2023

दुनियाभर के 10 सबसे अजीबोगरीब म्यूजियम

म्यूजियम अपने आप में ही काफी अनोखे होते हैं। कोई भी ट्रिप स्थानीय म्यूजियम में घूमे बगैर पूरा नहीं होता है।

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रिय म्यूजियम डे 18 मई को मनाया जाता है। आपको दुनियाभर के कुछ अजीबोगरीब म्यूजियम के बारे में बताते हैं। 

1. अवानोस हेयर म्यूजियम

तुर्की में स्थित अवानोस हेयर म्यूजियम में करीब 16,000 से भी ज्यादा विभिन्न प्रकार के बाल सुरक्षित रखे हुए हैं। 

2. कप नूडल्स म्यूजियम 

जापान के ओसाका, जहां कप नूडल्स की शुरुआत हुई थी, में यह म्यूजियम स्थित है। यहां कप नूडल्स की शुरुआत से लेकर अब तक के विकास और कप नूडल्स को फैक्ट्री में बनते हुए देखने का भी मौका मिलता है।

3. कैनकन अंडर वाटर म्यूजियम

मैक्सिको के अंडर वाटर म्यूजियम में 500 से भी ज्यादा मूर्तियां पानी के नीचे रखी हुई हैं। इस म्यूजियम में स्कुबा डाइविंग, ग्लास बोट के माध्यम से घूमा जा सकता है।

4. टॉर्चर म्यूजियम

यूरोपिय देश अपराधियों को सजा देने के अपने क्रुर तरीकों की वजह से काफी कुख्यात रहे हैं। नीदरलैंड के एम्सटर्डैम में स्थित टॉर्चर म्यूजियम में सजा देने के कुछ तरीकों को प्रदर्शित किया गया है।

5. वेंट हेवन वेंन्ट्रिलोक्वीस्ट म्यूजियम

अमेरिका में स्थित यह म्यूजियम दुनिया में एकमात्र ऐसा है, जहां बोलने वाले पुतलों के कई तरह के डमी प्रदर्शित होते हैं। यह म्यूजियम सिर्फ मई और सितंबर में ही खुलता है।

6. मम्मी म्यूजियम

मम्मी को हमेशा पट्टियों में लिपटा हुआ ताबूत में देखा गया है लेकिन मैक्सिको के मम्मी म्यूजियम में लाशों को पट्टियां खोलकर प्रदर्शित की जाती हैं। यहां 7 महीने से कम उम्र के बच्चे की मम्मीकृत लाश देखने को मिलेगी। 

7. फ्यूनरल कैरिज म्यूजियम

स्पेन के बार्सिलोना में स्थित फ्यूनरल कैरिज म्यूजियम में 18वीं सदी की ऐसी तांगों को संजो कर रखा गया है जिसमें लाशों को रखकर उन्हें कब्र में गाड़ने के लिए ले जाया जाता था।  

8. डॉग कॉलर म्यूजियम 

इंग्लैंड में स्थित इस म्यूजियम में 15वीं और 16वीं शताब्दी में पालतू कुत्तों को पहनाये जाने वाले कॉलरों को प्रदर्शित किया जाता है। इनमें से कुछ कॉलर तो लोहे के बने होते हैं। 

9. नेशनल म्यूजियम ऑफ फ्यूनरल हिस्ट्री

अमेरिका के इस म्यूजियम में शवयात्रा से जुड़े साजो सामानों को प्रदर्शित किया जाता है। यहां राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी और पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा से जुड़े सामानों को भी रखा गया है।

10. नेशनल मस्टर्ड म्यूजियम

नाम सुनकर ही अजीब लग रहा होगा। लेकिन अमेरिका में सरसो और इससे बनी कम से कम 5624 तरह से मस्टर्ड सॉस को प्रदर्शित करने के लिए एक म्यूजियम बनाया गया है। यहां के गिफ्ट शॉप से इन सॉस को खरीदा भी जा सकता है।