Moumita Bhattacharya       Dec 08, 2023

2047 तक 4500 वंदे भारत? अगले 3 साल में कितनी?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 2047 तक भारत में 4500 वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। हम बात करेंगे कि अगले तीन साल में कितनी ट्रेनें पटरी पर होंगी।

वर्तमान में देश में कुल 68 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। हम आपको इस स्टोरी में वंदे भारत से जुड़े और भी रोचक अपडेट देने जा रहे हैं।  

न्यूजलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच वंदे भारत इन नीली पहाड़‍ियों की पहली हाई स्पीड ट्रेन है।

पटना-रांची के बीच वंदे भारत में सफर के दौरान आप बेहतरीन नज़ारों का लुत्फ उठा सकते हैं। खास कर मेसरा-बरकाखाना रूट पर।  

हाल ही में लखनऊ से पटना, देहरादून, मेरठ के लिए चेयर कार वंदे भारत चलीं। अब बारी है स्लीपर वंदेभारत की।

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को खास तौर से वंदे भारत के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां से कटरा, मुंबई और पुरी के लिए वंदे भारत चलेंगी।

तटीय कर्नाटक में पहली वंदे भारत जल्द ही मैंगलोर और मडगाँव के बीच चलेगी।   

वंदे भारत ट्रेन माँ वैष्णों देवी के दरबार तक यानी कटरा तक जायेगी। जल्द ही लखनऊ, चंडीगढ़ और करनाल से कटरा तक वंदे भारत।  

पीआईबी के अनुसार अगले तीन वर्षों में भारत में करीब 400 नई वंदेभारत ट्रेनें चलायी जाएंगी और इसके लिए बजट भी आवंटित हो चुका है।

दिल्ली के किस पार्क में खुला घूमते मिलेंगे 40 डायनासोर?