Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जरा बच कर...! दिल्ली के इस पार्क में खुला घुमेंगे 40 डायनासोर, जानिए कब ले सकेंगे इनके साथ Selfie

जरा बच कर...! दिल्ली के इस पार्क में खुला घुमेंगे 40 डायनासोर, जानिए कब ले सकेंगे इनके साथ Selfie

लाल-लाल चमकती आंखें, रह-रह कर हिलती पुंछ और चिंघाड़ ऐसी कि कोई भी इंसान अंदर तक कांप जाए। ऐसे किसी डायनासोर के साथ सेल्फी लेना चाहेंगे? अरे भई हम मजाक नहीं कर रहे हैं। लेकिन जरा रूकिए...धरती पर कोई भी डायनासोर अब जिंदा नहीं बचा है और ना ही किसी अंडे से डायनासोर के बच्चे को निकालने में वैज्ञानिकों ने कोई सफलता ही प्राप्त की है। तो फिर इस पार्क में इतने डायनासोर आएंगे कैसे?

park

दरअसल, दिल्ली के सराय काले खान पार्क में देश का पहला डायनासोर पार्क तैयार किया जाएगा। इस पार्क में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 40 डायनासोर खुला घुमने वाले हैं।

वेस्ट टू आर्ट का है नमूना

पिछले कई समय से दिल्ली में वेस्ट टू आर्ट के कई नमूने पेश किये जा चुके हैं जिनमें 7 वंडर पार्क भी शामिल है। ठीक उसी तर्ज पर दिल्ली के सराय काले खान पार्क में डायनासोर की थीम पर डायनासोर पार्क बनाया जा रहा है। पार्क में सिर्फ कबाड़ से ही विभिन्न प्रजातियों के डायनासोर के मॉडल तैयार किये गये हैं।

dinosaur park delhi

मिली जानकारी के अनुसार पार्क को बनाने का काम करीब 80% पूरा हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि यह पार्क पूरे भारत में अपनी तरह का पहला पार्क होगा। 3.5 एकड़ के क्षेत्र में तैयार हो रहे इस पार्क में लगभग 15 प्रजातियों के अलग-अलग डायनासोर के मॉडल बनाए जा रहे हैं।

कितनी आयी लागत

दिल्ली के सराय काले खान पार्क में बन रहे डायनासोर थीम पार्क में डायनासोर के मॉडल्स को बनाने में लगभग 250-300 टन कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें धातु, टायर, कार और कृषि यंत्रों के पार्ट-पुर्जे आदि का इस्तेमाल किया गया है। सभी डायनासोर को ऐसे बनाया जा रहा है कि दिखने में वे बिल्कुल जिंदा लगे। इस पार्क को बनाने में लगभग 13.72 करोड़ रूपए की लागत आयी है।

park in delhi

पूरे पार्क को सिर्फ डायनासोर ही नहीं बल्कि और भी दूसरे तरह के लाइट्स से सजाया जाएगा। पूरे पार्क को सजाने और डायनासोर के मॉडल्स को तैयार करने में कुल 8 कलाकार और 60 से अधिक कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत की है। कबाड़ से बने डायनासोर को जंग से बचाने के लिए उन पर पीयू कोटिंग की जा रही है। इससे ये वाटर प्रूफ हो जाएंगे। इसके अलावा ताड़ के पत्तों से बने डायनासोर के ऊपर विशेष रसायनिक लेप लगाया गया है, जिससे ये सालों साल ऐसे ही बने रहेंगे।

किस-किस प्रजाति के डायनासोर मिलेंगे

sarai kale khan park
  • कोयरोफायसीस
  • ब्रॉन्टोसॉरस
  • वेलोकीरैप्टर
  • सिन्टॉसॉरस
  • डायनोसॉकस
  • डायनोनायकस
  • राजासॉरस
  • प्रेनोसेपहल
  • एंक्लोसॉरस
  • ट्रिसेराटॉप्स
  • अमरगासॉरस
  • स्पाइनोसॉर
  • टाइरैनोसॉर
  • डिप्लोडोकस
  • स्टैगोसॉरस

कब खुलेगा यह पार्क

big park in delhi

मिली जानकारी के अनुसार डायनासोर पार्क में जितना काम अभी बाकी है उसे पूरा करने में करीब 2 हफ्तों का समय और लग सकता है। इसलिए संभावना जतायी जा रही है 25 दिसंबर से इस पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पार्क में रेस्तरां के साथ ही बैठने की सुविधा भी होगी।

संभावना जतायी जा रही है कि वेद वन की तरह ही दिल्ली का डायनासोर पार्क भी लोगों को खूब आकर्षित करेगा। हालांकि अभी तक पार्क में एंट्री टिकट की कीमत का निर्धारण नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्क की एंट्री फीस 100 रूपए हो सकती है।

पूरा फिल्मी होगा यह पार्क

dinosaur

डायनासोर पार्क में कुल डायनासोर के मॉडल रखे जाएंगे जिनमें से 24 छोटे और 16 बड़े होंगे। सबसे बड़ा डिप्लोडोकस डायनासोर हो जिसकी ऊंचाई 60 फुट, लंबाई 71 फुट और चौड़ाई 13 फुट होगी। खास बात है कि इस डायनासोर के पेट में पार्टी करने की जगह भी होगी। है न मजेदार बात। इसे सीधे पार्क की कैंटीन से जोड़ा जाएगा।

बच्चों के पसंदीदा टी-रेक्स कैरेक्टर वाले डायनासोर यहां बनाएं जाएंगे, जिनके मुंह से आग निकलेगी और पूंछ भी हिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस पार्क को तैयार करने के लिए एक भी पेड़ काटा नहीं गया है बल्कि फिल्मी वातावरण तैयार करने के लिए और भी पेड़ों व झाड़ियों को उगाया जा रहा है।

small dinosaur

इस थीम पार्क को बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही खासतौर पर डिजाइन किया जा रहा है। पूरे जगह का वातावरण कुछ ऐसा होगा जैसे लगेगा कि आप किसी घने जंगल में मौजूद हैं। डायनासोर के चारों ओर घने पेड़ बनाए जा रहे हैं। लाइटिंग इफेक्ट के लिए जमीन के नीचे से वायरिंग की गई है। लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम से अचानक अंधेरा हो जाएगा, रंगीन लाइट जल उठेगी और कभी डायनासोर की आंख से रंगीन लेजर लाइट निकलने लगेगी।

More News

    Read more about: delhi noida park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+