दिवाली के बाद से ही सर्दियों की शुरुआत मानी जाती है। अगर आपको ट्रेकिंग का शौक है, तो बैग पैक करें और नवंबर और दिसंबर माह में इन जगहों के लिए निकल पड़े।
सर्दियों में पूरा रास्ता बर्फ से ही ढंका मिलता है। इसलिए ट्रेकर्स को इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अपनी पैकिंग करनी होगी।
रुपकुंड ट्रेक, उत्तराखंड
सर्दियों में यह सबसे मुश्किल ट्रेक बन जाता है। इसलिए अगर आप पहली बार ट्रेकिंग पर जा रहे हैं तो यहां मत जाएं।
गोएचा ला ट्रेक, सिक्किम
हरे जंगलों से ट्रेकिंग का पूरा रास्ता घिरा होता है। ट्रेकिंग के दौरान दूर बर्फिले पहाड़ों का शानदार नजारा भी दिखाई देता है।
हर की दून ट्रेक, उत्तराखंड
यह अपने शानदार नजारों और गर्म पानी के चश्मों की वजह से सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ट्रेकिंग का पूरा रास्ता बर्फ से घिरा ही मिलेगा।
खीरगंगा ट्रेक, हिमाचल प्रदेश
यह ट्रेक उन सभी लोगों में खासा लोकप्रिय है, जो पहली बार ट्रेकिंग के लिए जा रहे हैं या फिर जो मौसमी ट्रेकिंग पर जाते हैं।
नाग तिब्बा ट्रेक, उत्तराखंड
यह ट्रेक स्पीति वैली की गहराईयों में लेकर जाता है। यहां के नजारे पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते हैं।