Moumita Bhattacharya       Oct 13, 2023

हैरान कर देंगी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 6 बातें

अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 14 अक्टूबर को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान भिड़ने वाले हैं।

इसके बाद वर्ल्ड कप-2023 का फाइनल भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्या आपको पता है अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

63 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में एक बार में 1,14,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं।

सरदार पटेल स्टेडियम को फिर से नया तैयार कर उसे नया नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम दिया गया। पुराने स्टेडियम में 1 एंट्री थी, लेकिन नये में 3 एंट्री है।

गोलाकार इस स्टेडियम में कुल 11 पिच हैं, जिनको कई तरह की मिट्टी (काली, लाल) को मिलाकर तैयार किया गया है।

स्टेडियम में बैठे हर एक दर्शक को 360° का व्यू मिलेगा। उन्हें एक भी पिलर या खंभा नहीं दिखाई देगा।

स्टेडियम की पार्किंग में एक बार में 3000 कार और 10,000 बाइक को आराम से खड़ी की जा सकती है।  

इस साल दशहरा पर पटना में समाएगी पूरी दुनिया