Moumita Bhattacharya       Aug 17, 2023

8 देश जहां मजबूत है भारतीय रुपया, नहीं पड़ेगी डॉलर की जरुरत  

विदेश की ट्रिप पर जाने का किसे मन नहीं होता है लेकिन अक्सर भारतीय खर्चों की बात सोचकर अपने-आप को रोक लेते हैं।

भारतीय रुपया भले ही डॉलर के मुकाबले कमजोर हो लेकिन हम आपको वैसे 8 देश बता रहे हैं जहां रुपया वहां की लोकल करेंसी से अधिक मजबूत है।

1. वियतनाम भारतीयों के लिए बेस्ट वियतनाम अपने व्यंजन और नदियों के लिए मशहूर है। भारत का 1 रुपया वियतनाम के 288.01 डोंग के बराबर है। हैं।

2. इंडोनेशिया इंडोनेशिया सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि सस्ते विदेशी ट्रिप के लिए भी फेमस है। भारत का 1 रुपया इंडोनेशियाई 184.97 रुपये के बराबर होता है।

3. कंबोडिया कंबोडिया में पुरातात्विक खंडहर से लेकर रॉयल पैलेस देख सकते हैं। 49.99 कंबोडियाई रियाल भारत के 1 रुपया के बराबर होता है।

4. जापान जापान घूमने जाने के लिए कोई एक कारण नहीं बल्कि वहां के व्यंजन, धार्मिक जगहें से लेकर टेक्नोलॉजी तक सभी वजहें बन जाती हैं। भारत का 1 रुपया जापान के 1.76 येन के बराबर होता है। 

5. नेपाल नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत भी नहीं पड़ती है। ट्रेकिंग के शौकिनों के लिए पड़ोसी देश नेपाल जन्नत से कम नहीं है। भारत का 1 रुपया नेपाली 1.61 रुपये के बराबर होता है। 

6. श्रीलंका पड़ोसी मुल्क श्रीलंका भारतीयों की काफी पसंदीदा जगह है। भारत का 1 रुपया श्रीलंका के 3.88 रुपयों के बराबर होता है। इसलिए बिना सोचे बैग उठाइए और निकल पड़िए।

7. हंगरी हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट को विश्व के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। भारतीय करेंसी का 1 रुपया 4.29 हंगेरियन फोरिंट के बराबर होता है।  

8. पैराग्वे दक्षिण अमेरिका का यह देश अपनी शानदार प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से काफी फेमस है। करेंसी की बात करें तो भारत का 1 रुपया 87.68 पैरागुएआन गुआरानी के बराबर होता है।

लॉर्ड माउंटबेटन ने कब भारत-पाक विभाजन की घोषणा की थी?

A. 15 अगस्त 1947 B. 18 मार्च 1947 C. 2 जून 1947