हाल ही में जारी नई रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट 5 रैंक मजबूत हुआ है और अब 57 देशों में भारतीय वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
8 ऐसे देश बता रहे हैं जहां अब घूमने जाने के लिए किसी भी भारतीय को पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
1. मॉरीशस
बेहद खूबसूरत यह देश अपनी वाइल्ड लाइफ और शानदार Beach की वजह से पर्यटकों में लोकप्रिय है। यहां 60 दिनों तक बिना वीजा के रुक सकते हैं।
2. मालदीव
हिंद महासागर में 1000 से भी ज्यादा छोटे-छोटे द्वीप, समुद्र का स्वच्छ पानी और लग्जरी...। बस और क्या चाहिए छुट्टियां बिताने के लिए। यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा 30 दिनों तक मिलती है।
3. भुटान
पड़ोसी देश भुटान संस्कृति, भारतीय और नेपाली संस्कृति से भरपुर है। यह ट्रेकिंग के दिवानों की फेवरेट जगह है। भारतीय यहां बिना वीजा के रह सकते हैं।
4. इंडोनेशिया
पूरे देश में 17,000 से भी ज्यादा द्वीप हैं, जो मुख्य रूप से कपल्स को आकर्षित करते हैं। इस देश में भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों तक वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।
5. थाइलैंडजो कपल हनीमुन पर कहीं विदेश जाने का सोच रहे हैं, वो थाइलैंड के लिए अपना बैग पैक कर लें। यहां भारतीय पर्यटकों को 15 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है।
6. मलेशिया
लजीज खाना और शानदार प्राकृतिक नजारे...मलेशिया की यहीं खासियतें हैं। यहां भी भारतीय नागरिकों को 15 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है।
7. फिजी
काफी कम लोगों को ही पता है कि इसे मिनी भारत भी कहा जाता है। इस द्वीप देश में अगर आप छोटा से टूर पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
8. ओमान
इस अरब देश में घूमने जाने का सपना काफी लोग देखते हैं। अब अपने सपनों के उन पिटारों को बाहर निकालिए और भर लिजीए उड़ान। ओमान में अब आप वीजा फ्री यात्रा का आनंद ले सकते हैं।