Tap to Read ➤

एक दिन में घूमना है आगरा, तो ये 6 जगह हैं काफी

अगर आप मुगलों के इतिहास में दिलचस्पी रखते है,तो फिर आगरा जैसे ऐतिहासिक पर्यटक स्थल पर घूमना तो लाजमी है, आगरा शहर मुगलों के अस्तित्व का प्रमाण है।आप एक दिन के ट्रिप में ही इस शहर को करीब से देख सकते है।कौन सी वह जगहें हैं? आगे ज़रूर पढ़े...
Sanyogita Agrahari
ताजमहल
दुनिया के सातवे अजूबों में से एक। यहां की सुन्दरता और ताजमहल का इतिहास एक अलग ही अनुभव दिलाता है। आगरा के एक दिन के ट्रिप के लिए, यहां घुमाना एक अच्छा ऑप्शन होगा। अपने एक दिन में से डेढ़ से दो घंटा यह घूमने में दे सकते है।
आगरा किला
जहां मुगल शासक अकबर ने अपनी राजधानी बसाई। आगरा किला में शाम को होने वाला लाइट शो बहुत प्रचलित है। अपने एक दिन के ट्रिप का 1 घंटा यहां बिताना मुनासिब होगा।
जामा मस्जिद
जिसे ' शुक्रवार की मस्जिद' कहा जाता है। साथ ही साथ यह विश्व की विरासत के तौर पर घोषित है। जामा मस्जिद की सैर में कम से कम आधा से एक घंटा लगता है।
बुलंद दरवाजा
दुनिया का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार, बुलंद दरवाजा जोकि मुगलों के शान का एक बड़ा मिसाल है। यहां का अनुभव आप 20 से 30 मिनट के अंदर ही ले सकते है।
जोधा बाई महल
इसके नाम से आप पता लगा सकते है की यह जगह किस हस्ती के नाम पर निर्मित है। जोधा बाई, जिन्हें अकबर की चहेती रानियों में से एक माना गया है। इस जगह को भी देखने में कम से कम 20 से 30 मिनट लगेंगे।
दीवान-ए-आम
यह जगह देखने में बहुत खुबसूरत है। इस जगह पर अकबर जनता के मसलों पर फैसला सुनाया करते थे। इसकी सैर में कम से कम 10 से 15 कम मिनट लग सकते है।
जोधपुर में नीले घर क्यों?