डांडिया और गरबा के बिना नवरात्रि का सेलिब्रेशन अधुरा माना जाता है।
अहमदाबाद में सबसे ज्यादा जिस त्योहार की धुम मचती है, वह है नवरात्रि।
अहमदाबाद में डांडिया और गरबा खेलने के बेस्ट लोकेशंस की जानकारी हम दे रहे हैं।
1. अल्फांसो पार्टी प्लॉट
यहां अमदावड़ी मंडली पार्टी आयोजित कर रही है। 15 से 23 अक्टूबर तक 9 दिन यहां कई कलाकार स्टेज परफॉर्म करेंगे।समय : रात 8 से 11.45 बजे तक।
2. अडानी शांतिग्राम क्रिकेट ग्राउंड
अमदावड़ ना गरबा, यह अहमदाबाद का मोस्ट अवेटेड इवेंट होता है। 16 से 24 अक्टूबर तक रोज यहां गरबा नाइट्स आयोजित होगा।समय : रात 8 से 11.59 बजे तक।
3. हेरिटेज
अहमदाबाद में जो लोग गरबा और डांडिया नाइट्स का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए हेरिटेज ग्रुप द गरबा फेस्टिवल ऑफ गुजरात 2023 आयोजित कर रहा है।समय : 12 से 1 बजे तक।
4. विवेंजा By गोपी फार्म
अहमदाबाद में नवरात्रि सेलीब्रेट करने का एक और बेस्ट लोकेशन। यहां आने के लिए आपको एडवांस में टिकट बुक करना होगा। 15 से 24 अक्टूबर तक गरबा-डांडिया नाइट्स आयोजित होंगी।समय : शाम से रात 12 बजे तक।
5. 46, अगोरा मॉल
म्यूजिक और डीजे के साथ नवरात्रि सेलिब्रेशन करने की है इच्छा...तो अगोरा मॉल के पास गरबा-डांडिया नाइट्स में पहुंच जाइए। यहां 19 से 21 अक्टूबर तक डांडिया नाइट्स आयोजित होगी।समय : शाम 7.30 से रात 12 बजे तक।