Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि पर खेलना है डांडिया तो डांस पार्टनर के साथ दिल्ली के इन जगहों पर जरूर जाएं

नवरात्रि पर खेलना है डांडिया तो डांस पार्टनर के साथ दिल्ली के इन जगहों पर जरूर जाएं

नवरात्रि एक ऐसा त्योहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक के तौर पर देखा जाता है। नवरात्रि की शुरुआत बस होने ही वाली है और राजधानी दिल्ली पूरे जोश के साथ नवरातों का स्वागत करने के लिए तैयार भी है। दिल्ली में जगह-जगह पर जिस तरह देवी दुर्गा की पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं वहीं युवा डांडिया और गरबा के साथ नाचते-गाते धुम मचाते हुए इस मेगा त्योहार का स्वागत करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

dandiya garba

किसी जमाने में डांडिया और गरबा मुख्य रूप से गुजरातीयों का डांस फॉर्म हुआ करता था लेकिन आज के समय में नवरात्रि गरबा नाइट्स के बिना अधुरा माना जाता है। और हम सभी को पता है कि दिल्ली में त्योहारों का स्वागत कितने ज्यादा धुमधाम के साथ किया जाता है।

आइए इसी क्रम में आपको दिल्ली के उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप डांडिया और गरबा नाइट्स पर अपने पार्टनर के साथ धुम मचाने जा सकते हैं।

dandiya new delhi

इम्परफेक्टो

पारंपरिक चनिया-चोली और केडिया-धोती में तैयार होकर पहुंच जाइए दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 51 में। यहां Imperfecto Patio में 22 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से गरबा-डांडिया डांस प्रोग्राम रखा गया है।

एंट्री फीस - ₹499

रेडिसन ब्लू होटल

यह होटल दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एयरपोर्ट के पास ही मौजूद है। यहां डांडिया-गरबा का आयोजन किया जाएगा उसका नाम डिस्को डांडिया नाइट रखा गया है।

एंट्री फीस - ₹1,800

garba dandiya

पैसिफिक मॉल

इस मॉल में दिल्ली का सबसे बड़ा रुफटॉप डांडिया-गरबा डांस फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। पीतमपुरा के पैसिफिक मॉल में दो दिनों तक 20 और 21 अक्टूबर को डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाएगा। म्यूजिक बैंड्स, डीजे के साथ-साथ यहां खाने-पीने का भी इंतजाम रहेगा। यहां डांडिया-गरबा प्रोग्राम शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा।

एंट्री फीस - ₹649

NDMC भारत घर

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में स्थित NDMC भारत घर में बॉलीवुड और गरबा फ्यूजन डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा। आयोजकों का दावा है कि एक बार यहां आने के बाद इसे हमेशा याद रखेंगे। 15 अक्टूबर को रात 8 बजे से यहां डांडिया-गरबा बॉलीवुड फ्यूजन नाइट्स का आयोजन होगा।

एंट्री फीस - ₹499

delhi navratri

यूनीवर्ल्ड गार्डन

दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम के सोहना रोड, सेक्टर 47 यूनीवर्ल्ड गार्डन 1 में भी गरबा-डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। यहां 21 अक्टूबर की शाम को 4 बजे से डांडिया शुरू होगा।

एंट्री फीस - फ्री

गुजरात विहार लॉन

गुजराती यूथ क्लब की तरफ से पिछले लंबे समय से ही डांडिया-गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल नवरात्रि पर दिल्ली के विकास मार्ग पर मौजूद गुजरात विहार लॉन जरूर जाना चाहिए। यहां 15 से 19 अक्टूबर तक गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा।

एंट्री फीस - ₹300

durga puja delhi

MCD पार्क

डांडिया लवर्स दिल्ली के पितमपुरा इलाके में मौजूद सीपी ब्लॉक में MCD पार्क में डांडिया नाइट्स एंजॉय करने जरूर आएं। यहां 22 अक्टूबर को रोटरैक्ट क्लब डांडिया नाइट्स का आयोजन शाम 6 बजे से करने वाली है।

एंट्री फीस - ₹549

राजवाड़ा पैलेस

दिल्ली में इस साल गरबा-डांडिया का आयोजन राजवाड़ा पैलेस, अशोक विहार में भी किया गया है। इसका नाम डांडिया मस्ती 2023 रखा गया है। यह कार्यक्रम रात को 8.30 बजे से शुरू होगा। इसकी टिकट आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं जो बुक माय शो पर उपलब्ध है।

एंट्री फीस - ₹600

More News

    Read more about: delhi navratri durga puja
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+