Moumita Bhattacharya       Jan 10, 2024

सांप, बिल्ली और सूअर के नाम पर रखे गए इन जगहों के नाम

जगहों के नाम इंसानों या फिर भगवान के नाम पर रखते हुए तो सुना होगा, लेकिन क्या किसी शहर या जगह का नाम सूअर के नाम पर रखा कभी सुना है।

चिड़िया टापू, भारत

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक द्वीप का नाम। यह जगह बर्ड वॉचिंग के लिए बेस्ट है।

कंगारू आईलैंड, ऑस्ट्रेलिया

इस द्वीप पर रहने वाले कंगारूओं की वजह से ही यह नाम रखा गया है।

एलिफेंट आईलैंड, अंटार्कटिका

इस द्वीप का नाम स्थल के नहीं बल्कि जल के हाथी यानी एलिफेंट सील की वजह से रखा गया है।

कैट आईलैंड, जापान

यह जापान की एक रोमांचक जगह है, जहां इंसानों से अधिक संख्या बिल्लियों की है।

स्नेक आईलैंड, ब्राजिल

ब्राजिल के इस द्वीप पर बड़ी तादाद में जहरीले सांप गोल्डन लैंचहेड पिट वाइपर पाए जाते हैं। यहां जाना मना है।

पिग आईलैंड, बहामास

यह आईलैंड बहामास का सबसे फेमस द्वीप है। यहां लोग सूअर के साथ समुद्र में तैरते और फोटो भी खिंचवाते हैं।