अगस्त से दिसंबर : सिर्फ एक दिन छुट्टी लेकर मनाएं Long Weekend
कहीं घूमने जाने का प्लान है पर छुट्टियां नहीं मिलने की वजह से पिछले लंबे समय से टाल रहे हैं। तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
अगस्त से दिसंबर तक लगभग हर महीने में बस एक दिन की छुट्टी लेकर आप 3-4 दिनों के ट्रिप पर जा सकते हैं। हम बता रहे हैं किस महीने में कौन-कौन से लंबे वीकेंड हैं।
सिर्फ 14 अगस्त (सोमवार) को छुट्टी लेकर आराम से 4 दिनों के ट्रिप पर जा सकते हैं।
12 से 15 अगस्त
सितंबर में अगर आप सिर्फ 18 सितंबर को छुट्टी ले लेते हैं, तब आपको 4 दिन लगातार छुट्टी मिल जाएंगे।
16 से 19 सितंबर
अक्टूबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। अगर आप 23 अक्टूबर को सिर्फ ऑफिस से छुट्टी ले लेते हैं तो दशहरा के समय 4 दिनों के ट्रिप पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
21 से 24 अक्टूबर
दिसंबर में आपको छुट्टी लेने की जरूरत ही नहीं होगी। क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने जाने के लिए तैयार रहे।