22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा और मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित होगी।
उससे पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। राम मंदिर के उद्घाटन और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी अयोध्या नगरी ही राममय बनी हुई है।
ठंड और घने कोहरे के बीच फूलों से सजायी जा रही है अयोध्या।
सूर्य-स्तंभ से सजाया गया राम-मंदिर की ओर जाने वाला राम-पथ।
अयोध्या की हर दुकान सज रही है श्रीराम के प्रतिक चिन्हों से।
ठंड की परवाह ना करते हुए अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था पर कड़ी नजर।
कलाकार अशोक व कविता भानुशाली की लेंस टेक्नोलॉजी द्वारा ताजे फूलों पर की गयी सुन्दर कलाकृति।
रंगीन रोशनी से जगमगा रही नये अवतार में सजी स्मार्ट स्टेशन अयोध्या धाम जंक्शन।
पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन का इंतजार करता महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम।