राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का अलौकिक विग्रह स्थापित हो चुका है। रामलला ने करीब 5 किलो दिव्य आभुषण धारण किये हैं। जानते हैं वो कौन-कौन से आभुषण हैं।
हीरा, पन्ना, माणिक और मोतियों की लड़ियों वाला सोने का मुकुट।
हीरा, पन्ना और माणिक जड़े सोने के कुंडल।
हीरा, पन्ना और माणिक जड़ा हार और हृदय में कौस्तुभमणि।
5 लड़ियों वाला हीरे का हार जिसमें पन्ना जड़ा और पेंडेंट लगा है।
कमर में हीरा, पन्ना, मोति जड़ा करधनी और दोनों भुजाओं में रत्न जड़े भुजबंद।