Moumita Bhattacharya       Dec 11, 2023

क्या है शिवाजी के राज्याभिषेक का राम मंदिर कनेक्शन?

मराठा सम्राठ शिवाजी ने कई जंग तो जीत ली थी लेकिन उनका राज्याभिषेक नहीं होने के कारण कई मराठा सामंत उन्हें राजा मानने को तैयार नहीं थे।

तब शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक करवाने का फैसला लिया। लेकिन ब्राह्मणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया क्योंकि शिवाजी क्षत्रिय नहीं थे।

फिर शिवाजी ने काशी के पंडित गंग भट की मदद ली। उनकी मदद से ही काशी के पंडितों का सहयोग शिवाजी को मिला और वैदिक रीति से उनका राज्याभिषेक संपन्न हुआ।

कहा जाता है कि 6 जून को शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था और उसमें शामिल लगभग 50 हजार लोग अगले 4 महीनों तक वहीं थे।

लेकिन शिवाजी के राज्याभिषेक और अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का क्या कनेक्शन है?

जिन गंग भट के सहयोग से शिवाजी का राज्याभिषेक संपन्न हुआ था, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान पुरोहित काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित उन्ही के वंशज हैं।

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 विद्वानों का समुह पूरा करवाएगा जिसमें 40 विद्वान काशी से होने वाले हैं।

लक्ष्मीकांत दीक्षित के पूर्वजों ने सिर्फ शिवाजी ही नहीं, बल्कि मुंगेर, नासिक, जयपुर के राजघरानों में भी राज्याभिषेक करवाया है।

दिल्ली के किस पार्क में खुला घूमते मिलेंगे 40 डायनासोर?