Moumita Bhattacharya       May 17, 2023

इन रेलवे स्टेशनों के नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी

भारतीय रेलवे को दुनिया के विशालतम रेलवे नेटवर्क में से एक माना जाता है। भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन कहलाती है।

एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के दौरान रास्ते में आपको कई ऐसे स्टेशन भी मिलेंगे जिनका नाम सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

आज हम आपको कुछ मजेदार रेलवे स्टेशनों के नाम बता रहे हैं। 

राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित है बाप रेलवे स्टेशन। हालांकि इसका किसी के बाप से कोई संबंध नहीं है।

बाप रेलवे स्टेशन

सिर्फ बाप ही नहीं राजस्थान में उदयपुर के पास नाना रेलवे स्टेशन भी है। यह स्टेशन राजस्थान के सिरोही पिंडवाड़ा में है।

नाना रेलवे स्टेशन

राजस्थान के जोधपुर जिले में डूडू स्टेशन है। अजमेर से 53 किमी दूर इस स्टेशन का स्टेशन कोड SALI है। 

साली रेलवे स्टेशन

पंजाब के जालंधर जिले में स्थित काला बकरा रेलवे स्टेशन अपने अनोखे नाम के साथ-साथ सैनिक गुरबचन सिंह के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। 

काला बकरा रेलवे स्टेशन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित बिल्ली जंक्शन अपने अजीबोगरीब नाम की वजह से काफी सुर्खियां बटोरता है। 

बिल्ली जंक्शन

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव सूअर के नाम पर ही इस स्टेशन का नाम रखा गया है। यह स्टेशन मुरादाबाद और अमरोहा के नजदीक स्थित है। 

सूअर रेलवे स्टेशन

इब (IB) स्टेशन ओडिशा में स्थित है। इस स्टेशन का इंटेलिजेंस ब्यूरो से कोई संबंध तो नहीं है लेकिन इसे भारतीय रेलवे सिस्टम का सबसे छोटा नाम होने का गौरव प्राप्त है।

 IB रेलवे स्टेशन