जल्द ही भारत को पहला POD टैक्सी मिलने वाली है। अपने आप में अनोखी यह टैक्सी को यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुरू किया जाने वाला है। बताया जाता है कि इस टैक्सी सर्विस को नोएडा में तैयार हो रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलाया जाएगा।

आइए POD टैक्सी के बारे में विस्तार से जानते हैं :
क्या है POD टैक्सी
POD टैक्सी को पर्यावरणबांधव यातायात का एडवांस मोड माना जा रहा है। यात्रियों को निर्धारित समय पर जल्दी पहुंचाने के साथ ही POD टैक्सी को यात्रियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक POD टैक्सी में एक बार में केवल निर्धारित संख्या में ही यात्री सवार हो सकेंगे।

उन्हें सिर्फ निर्धारित रुट पर ही यात्रा करने की अनुमति होगी। ट्रेन व मेट्रो के तर्ज पर POD टैक्सी ट्रैक्स पर चलेंगी जिससे सड़कों पर ट्रैफिक में फंसने की परेशानी से यात्री बच जाएंगे। POD टैक्सी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पर चलने वाले वाहन होंगे। खास बात यह है कि ये सभी टैक्सियां स्वचालित होंगी।
भारत में उत्तर प्रदेश होगा पहला राज्य
POD यानी प्रोवाइड ऑन डिमांड टैक्सी कई विदेशी शहरों जैसे दुबई, सिंगापुर और लंदन में चलती हैं। अब इन टैक्सी सेवाओं को भारत के उत्तर प्रदेश के नोएडा शुरू किया जा रहा है। भारत में POD टैक्सी की यह पहली सेवा होगी। मिली जानकारी के अनुसार POD टैक्सी की वजह से लगभग 37,000 यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह टैक्सी सेवा जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नोएडा के सेक्टर 21 में मौजूद फिल्म सिटी के बीच मिलेगी। 12-14 किमी के रुट पर इस टैक्सी के लिए 12 स्टॉप्स निर्धारित किये जाएंगे।
जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
POD टैक्सी के लिए यमुना प्राधिकरण ने हरी झंडी दे दी है। इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर बुलाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार से ग्रीन सिग्नल मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि POD टैक्सी सेवा 2024 के अंत तक शुरू हो सकती है। करीब 810 करोड़ की लागत से इस परियोजना को तैयार किया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications













