इन शहरों के नाम सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट
भारत में अधिकांश शहरों के नाम किसी ऐतिहासिक जगह या वहां की किसी धरोहर के आधार पर है, जो सुनने में बेहद शानदार लगते हैं।
लेकिन हमारे देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनका अजीबो-गरीब और मजेदार नाम सुनकर आपकी हंसी ही छुट पड़ेगी।
तेलंगाना में एक जगह है भैंसा। शायद इस जगह पर किसी जमाने में लोगों के पास बहुत ज्यादा भैंसे हुआ करती होंगी, तभी इस जगह का ऐसा अजीब नाम रख दिया।
1. भैंसा
उत्तर प्रदेश के चित्रकुट के पास मौजूद है एक गांव, जिसका नाम है पनौती। अब जरा सोचिए...लोग इस गांव के रहनेवालों को कैसे बुलाते होंगे।
2. पनौती
झारखंड का एक गांव है, जिसका नाम है दारु। क्या यहां के लोगों को दारु से काफी ज्यादा लगाव है या कोई और ही माजरा है...सोचने वाली बात है ना।
3. दारु
सिर्फ भैंसा ही क्यों, बिहार के बगहा के पास एक जगह का नाम भैंसालोटन भी है। लगता है यहां किसी जमाने में खूब कीचड़ हुआ करती थी, जिसमें भैंसे लोटती थी।
4. भैंसालोटन
अरे नाम सुनकर ही मुंह बिचका लिये, तो जरा सोचिए वहां के लोगों का क्या हाल होता होगा। यह गांव तेलंगाना के रंगरेड्डी जिले में स्थित है। हालांकि गांव के लोग बड़े साफ-सुथरे रहते हैं।
5. टट्टी खाना
चैट करते समय हम अक्सर LoL का काफी इस्तेमाल करते हैं, जिसका मतलब Laughing out loud होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक गांव ही है Lolpur।
6. लोलपुर
अरे हम किसी को गधा नहीं कह रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक गांव है, जिसका नाम गधा है। वहां के लोगों को कैसे बुलाया जाता होगा...?
7. गधा
नदियों का पानी जब बांध तोड़कर गांवों में प्रवेश कर जाता है, तब उसे बाढ़ आना कहते हैं। लेकिन बिहार के गांव 'बाढ़' में जब बाढ़ आती होगी, तो लोग कैसे बोलते हैं...बाढ़ में बाढ़ आयी!!
8. बाढ़
अरे..अरे...नाराज मत होइए। हम कोई गाली नहीं दे रहे हैं। रांची में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के ब्रांच का नाम है चुटिया ब्रांच।