Moumita Bhattacharya       Aug 12, 2023

तांत्रिक के श्राप ने किले को बना दिया खंडहर

भारत एक धार्मिक आस्था और मान्यताओं वाला देश है। भारत में कई ऐसे जगह हैं जिनके बारे में कहा जाता है वे भूतिया हैं।

राजस्थान के अलवर जिले में मौजूद भानगढ़ का किला ऐसा ही एक किला है, जिसके भूतिया होने की बात हर कोई कहता है।

इस किले में भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने भी रात के समय पर्यटकों व ग्रामिणों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है।

भानगढ़ किले का निर्माण आमेर के राज भगवत दास ने अपने छोटे बेट माधो सिंह प्रथम के लिए 1573 में करवाया था।

भानगढ़ किले को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। एक कहानी में कहा जाता है कि किले की राजकुमारी रत्नावती इसके सर्वनाश का कारण थी।

राजकुमारी के प्यार में पड़े एक तांत्रिक ने साजिश रचकर राजकुमारी को हासिल करने की कोशिश की।

जब तांत्रिक की साजिश का खुलासा हुआ तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन मरने से पहले तांत्रिक ने इस किले को खंडहर में बदल जाने का श्राप दे दिया था।

भानगढ़ का किला शाम को 6 बजे बंद हो जाता है। कहा जाता है कि बंद होने के बाद किले के अंदर से अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। जो भी शाम को किले के अंदर गया, वह कभी बाहर नहीं आता है।  

कोहिनूर देखनी है? राजस्थान के किस महल में रखा है कोहिनूर हीरा?