कोई भी विदेश यात्रा एयरपोर्ट और विमान के बिना संभव नहीं मानी जाती है। लेकिन हम आपको विमान नहीं बल्कि ट्रेन से विदेश जाने के लिए कह रहे हैं।
क्या आपको पता है भारत में कुछ स्टेशनों से लगभग हर रोज विदेशों के लिए ट्रेनें खुलती हैं।
पश्चिम बंगाल में हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन बांग्लादेश से महज 4.5 किमी दूर है। यह स्टेशन एक ट्रांजिट प्वाएंट है। यहां से बांग्लादेश के लिए ट्रेन मिलती है।
1. हल्दीबाड़ी
बिहार में जयनगर स्टेशन से नेपाल के लिए ट्रेनें खुलती हैं। भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों के लिए यह ट्रेनें चलाई जाती हैं।
2. जयनगर
पश्चिम बंगाल के स्टेशन पेट्रापोल से बांग्लादेश के लिए ट्रेनें खुलती हैं। इस स्टेशन का इस्तेमाल मुख्य तौर पर सामानों के आयात-निर्यात के लिए किया जाता है।
3. पेट्रापोल
बिहार का स्टेशन जोगबनी नेपाल से इतना नजदीक है कि आप चाहे तो यहां से पैदल ही नेपाल निकल सकते हैं। इस स्टेशन से नेपाल के लिए ट्रेन भी मिल जाएगी।
4. जोगबनी
मुख्य तौर पर माल ढुलाई के इस्तेमाल होने वाला पश्चिम बंगाल का स्टेशन राधिकापुर से बांग्लादेश के लिए ट्रेनें जाती हैं।
5. राधिकापुर
पंजाब के इस स्टेशन का नाम तो देश का बच्चा-बच्चा भी जानता है। यह स्टेशन नॉर्थ रेलवे का आखिरी स्टेशन है और यहां से समझौता एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन पाकिस्तान के लिए खुलती है।