Moumita Bhattacharya Aug 23, 2023
दिल्ली के बदले-बदले अंदाज, पहचानना हुआ मुश्किल
दिलवालों की नगरी दिल्ली हर किसी का स्वागत करती है। लेकिन इन दिनों दिल्ली का जो बदला-बदला अंदाज है, उसे देखकर इसे पहचानना ही मुश्किल हो गया है।
दीवारों पर रंगीन कलात्मक पेंटिंग से लेकर हर तरफ सलीके से सजाकर रखे गये पौधों के गमले।
मॉडर्न आर्ट से दीवारों को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया है।
कुछ दीवारों पर दिल्ली के ऐतिहासिकता को दिखाने के लिए भी मॉडर्न आर्ट का सहारा लिया गया है।
फ्लाईओवर्स के पिलर से लेकर फ्लाईओवर की दीवारों को भी पेंटिंग से सजाया गया है।
सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों का दिल भी इन पेंटिंग्स की वजह से बाग-बाग हो उठता है।
सड़कों के किनारों पर और पार्क में पौधों को सुन्दर तरीके से सजा कर रखा गया है।
'अमृत उद्यान' को सबसे पहले किसने आम जनता के लिए खोला था?
Correct Answer