Moumita Bhattacharya       Sep 20, 2023

कौन सा शहर है भारत का 'Pump City'

भारत के हर शहर की अपनी-अपनी खासियत होती है, जिसकी वजह से उसे एक उपनाम दे दिया जाता है।

आज हम आपको जिसके बारे में बता रहे हैं वह दक्षिण भारत का एक शहर है और इसे भारत का 'पम्प सिटी' कहा जाता है।

जी हां, सही समझे। इस शहर में सबसे ज्यादा पानी वाले पम्प का उत्पादन होता है, इसलिए ही इस शहर को यह नाम दिया गया है।

सिर्फ स्थानीय ही नहीं बल्कि सरकारी वेबसाइट पर ही इस शहर को Pump City कहा गया है।

इस शहर में सबसे ज्यादा मोटर और पंप का उत्पादन होता है। यहां छोटे स्केल की कई इंजीनियरिंग कंपनियां भी स्थापित है।

भारत की आधी से ज्यादा पंप की मांग और जरूरत को यहीं शहर पूरा करता है।

हम बात कर रहे हैं तमिलनाडू के कोयंबटूर शहर की, जहां भगवान शिव को समर्पित 500 टन स्टील से बनी आदि योगी की प्रतिमा स्थापित है।

कहा जाता है कि भारत में बनी पहली मोटर का निर्माण भी इसी शहर में स्थित एक कंपनी की ईकाई द्वारा की गयी थी।

उधमपुर स्टेशन का नाम बदलकर क्या किया गया है?