ओडिशा में भुवनेश्वर से लगभग 100 किमी दूर जाजपुर केओंझार रोड के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गयी थी। दुर्घटना के समय कोरोमंडल एक्सप्रेस 115 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत और कई घायल हो गये थे।
ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा बाजार स्टेशन के पास यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की दो कोच पटरी से उतर गयी। उसी समय पीछे से आ रही कोरोमंडल एक्सप्रेस इससे टकराकर बगल में खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गयी। इस हादसे में 238 से ज्यादा लोगों की मौत और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गये।