Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »RapidX ट्रेन में विमान जैसी सुविधाएं, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी यह लग्जरी ट्रेन

RapidX ट्रेन में विमान जैसी सुविधाएं, जानिए कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी यह लग्जरी ट्रेन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच RapidX ट्रेन सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इस लग्जरी ट्रेन में यात्रियों को विमान जैसी सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस ट्रेन में प्रीमियम कोच के साथ ही कोच अटेंडेंट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा और भी कई सुविधाएं इस लग्जरी ट्रेन में प्रदान की जाएंगी।

rapidx

आइए RapidX ट्रेन में मिलने वाली विशेष सुविधाओं के बारे में बताते हैं :

प्रीमियम कोच

RapidX ट्रेन में प्रीमियम कोच होंगे। इस कोच में आरामदायक रिक्लाइनिंग सीट्स, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट, लगेज रैक और मैगजीन होल्डर होंगे। इस ट्रेन की सीटों पर कुशन लगे होंगे, जिस वजह से यात्रियों को बैठने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग किया गया है। ट्रेन में बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा।

पुश बटन की सुविधा

RapidX रेल के दरवाजे अपने आप नहीं खुलेंगे। इसमें यात्रियों को पुश बटन की सुविधा मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि हर स्टेशन पर यात्रियों को RapidX ट्रेन के दरवाजों को खोलने के लिए पुश बटन दबाना होगा। ये पुश बटन दरवाजों के अंदर और बाहर दोनों तरफ लगे रहेंगे।

rapidX

ऐसा देश में पहली बार किसी ट्रेन में लगाया जा रहा है। इस पद्धति का प्रयोग आमतौर पर जापान की ट्रेनों में होता है। हालांकि यह पद्धति अभी यात्रियों को उपलब्ध नहीं होगी। इस पद्धति के अच्छी तरह से सीख लेने के बाद ही इस यात्रियों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

ट्रेन अटेंडेंट के साथ रहेगा ट्रेन ऑपरेटर भी

इस लग्जरी ट्रेन में कोच अटेंडेंट होंगे, जो यात्रियों को यात्रा से संबंधित सभी निर्देशों से अवगत करवाने के साथ-साथ उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे। इसके साथ-साथ यात्रियों को उनके सामान उठाने में मदद करने के साथ ही वह आपातकाल की स्थिति में सभी यात्रियों की मदद के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे। यदि कोई आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होती है तो ट्रेन अटेंडेंट ट्रेन ऑपरेटर को असीस्ट भी करेगा। ट्रेन अटेंडेंट ही सभी यात्रियों को आपातकालिन द्वार से बाहर निकलने में मदद करेगा।

ट्रेन में इकोनॉमी के साथ होंगे बिजनेस क्लास

विमान जैसी सुविधाओं के साथ इस लग्जरी ट्रेन में इकोनॉमी क्लास के साथ-साथ बिजनेस क्लास के कोच भी होंगे। इसके अलावा एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। किसी बीमार यात्री को अगर स्ट्रेचर या ह्वील चेयर पर ले जाना पडे़ तो ट्रेन में उसकी अनुमति दी जाएगी। साथ ही बीमार यात्री की देखभाल के लिए उनके साथ दो अन्य व्यक्तियों का सीट भी इस ट्रेन में आरक्षित रहेगा।

train

इन स्टेशनों पर रुकेगी RapidX

RapidX ट्रेन की शुरुआत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर में होने वाली है। इस कॉरिडोर में कुल 24 स्टेशन होंगे। इसमें सराय काले खान, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मुरादनगर डिपो, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौराली मेट्रो, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम स्टेशन शामिल हैं।

FAQs
क्या रैपिड एक्स ट्रेन के दरवाजे अपने आप खुलेंगे?

नहीं, रैपिड एक्स ट्रेन के दरवाजे अपने आप नहीं खुलेंगे। रैपिड एक्स ट्रेन के दरवाजों पर पुश बटन लगा होगा। ये बटन दरवाजों पर दोनों तरफ लगे होंगे। इन बटनों को दबाने के बाद ही ट्रेन के दरवाजे खुलेंगे।

रैपिड एक्स ट्रेन में कितनी क्लास होंगी?

इस ट्रेन में इकोनॉमी क्लास के साथ ही बिजनेस क्लास भी होगी। इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए भी एक डिब्बा आरक्षित होगा। बीमार यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले दो व्यक्तियों के लिए भी ट्रेन में सीट आरक्षित रहेगी।

क्या रैपिड एक्स ट्रेन में अटेंडेंट होंगे?

हां, लग्जरी ट्रेन रैपिड एक्स में ट्रेन अटेंडेंट होंगे, जो ट्रेन की सारी व्यवस्थाओं का परिचालन करेंगे। ट्रेन अटेंडेंट के साथ ही इस ट्रेन में एक ट्रेन ऑपरेटर भी होगा।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: delhi meerut uttar pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+