Moumita Bhattacharya Dec 04, 2023
फिर पानी-पानी हुआ चेन्नई, लौटी 2015 की यादें
कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता है। चेन्नई में चक्रवाती तूफान 'मिचैंग' की वजह से हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर से यह साबित हुई।
साल 2015 के दिसंबर में ही चेन्नई को अल-नीनो की वजह से हुई अतिभारी बारिश का सामना करना पड़ा था।
उस समय आए बाढ़ में लगभग 500 लोगों की मृत्यु और करीब 18 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा था।
4 दिसंबर 2023 को चक्रवाती तूफान 'मिचैंग' की वजह से फिर से चेन्नई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गये हैं।
चेन्नई एयरपोर्ट पर बारिश की वजह से इतना जलजमाव हो गया था कि कई घंटों के लिए एयरपोर्ट को ही बंद कर देना पड़ा था।
करीब 30 विमानों को बैंगलोर डायवर्ट किया गया।
चेन्नई से करीब 12 घरेलु और 4 अंतर्राष्ट्रीय विमानों को रद्द कर देना पड़ा है।
लद्दाख के चादर ट्रेक को कैसे करें पार?
Correct Answer