Moumita Bhattacharya       Oct 11, 2023

दिल्ली के 'मजनू का टीला' की मजेदार बातें

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास एक जगह है जिसे 'मजनू का टीला' कहा जाता है। यह जगह सबसे ज्यादा यूथ क्राउड के बीच लोकप्रिय है।  

'मजनू का टीला' को दिल्ली का छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। यहां तिब्बती मठ होने के अलावा कई फूड प्लेस भी मौजूद हैं, जहां सुबह से ही चाइनीज फुड के दिवाने युवा भीड़ जमाते हैं।

क्या आपको पता है इस जगह को इतना मजेदार नाम कैसे मिला? 

 'मजनू का टीला' का इतिहास सिख गुरु नानक देव जी जुड़ा हुआ है।

कहा जाता है कि इस जगह पर एक ऊंचे टीले पर गुरु नानक देव जी से एक सुफी संत मिला था, जो मुख्य रूप से ईरान का रहने वाला था।  

जिस टीले पर सूफी संत को गुरु नानक देव जी ने ज्ञान दिया था, उसी जगह पर एक गुरुद्वारा बना हुआ है।

उस सूफी संत को सभी मजनू के नाम से पुकारते थे। इसलिए इस जगह को आज भी लोग मजनू का टीला कहते हैं।

यह जगह शॉपिंग के लिए दिल्ली की बेस्ट जगहों में से है, जहां लड़के-लड़कियों के लिए कपड़ों से लेकर शूज तक सभी वाजिब दाम पर मिलते हैं।

अगली बार आप भी जब यहां जाएंगे तो नेटिव प्लैनेट की यह जानकारी आपको जरूर याद आएगी।

लद्दाख के मरखा वैली की एडवेंचरस ट्रेकिंग