Tap to Read ➤

पर्यटन के लिहाज से दिल्ली है बेस्ट डेस्टिनेशन

यहां धार्मिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सभी स्थलों का समायोजन देखने को मिलता है...
Kishan Gupta
दिल्ली में स्थित लाल किला अपने अंदर कई इतिहास दबाए हुए हैं। यह 200 सालों तक मुगलों का औपचारिक व राजनीतिक केंद्र भी रहा।
लाल किला
दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है। यहां एक साथ करीब 25000 लोगों के नमाज पढ़ने की व्यवस्था है।
जामा मस्जिद
मुगलों ने दिल्ली पर कई सौ सालों तक राज किया। इस दौरान इनके द्वारा कई ऐतिहासिक स्थलों व मकबरों का निर्माण कराया गया, जिसमें से ही एक है - हुमायूं का मकबरा..।
हुमायूं का मकबरा
यह उन भारतीय सैनिकों की याद में बनवाया गया है, जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थें।
इंडिया गेट
यह ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है। इसका निर्माण 1192-93 ई. के आसपास बताया जाता है। इसमें 379 सीढ़ियां है, जिसमें 5 मंजिल है।
कुतुब मीनार
यह दिल्ली का एक ऐसा मंदिर है, जहां किसी भी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां लोग शांति के लिए आते हैं।
लोटस टेम्पल
यह राष्ट्रपति का आवास है। साल 1929 में बनकर तैयार हुई इस इमारत में 340 कमरे हैं।
राष्ट्रपति भवन
दिल्ली में इन स्थलों के अलावा भी कई ऐतिहासिक स्थल है, जहां आप जा सकते हैं। इनमें तुगलकाबाद किला और पुराना किला मुख्य है। 
दिल्ली में घूमने वाले स्थलों के अलावा आप यहां के लजीज व्यंजनों का भी अनुभव भी ले सकते हैं, इनसे आप दिन बन जाएगा। 
अगली स्टोरी - अमृतसर का 26 लाख साल पुराना नाम
अमृतसर का प्राचीनतम नाम